Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

अलीगढ़ में भीषण हादसा : कार और कैंटर की भिड़ंत में 5 की मौत, चकनाचूर हुई कार

अलीगढ़ में भीषण हादसा : कार और कैंटर की भिड़ंत में 5 की मौत, चकनाचूर हुई कार
अलीगढ़। उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जिले में बड़ा हादसा हो गया। अलीगढ़-पलवल मार्ग पर खैर कोतवाली क्षेत्र में अनाज मंडी के पास एक तेज रफ्तार ईको कार सामने से आ रही कैंटर ट्रक से भिड़ गई। हादसे में कार सवार 5 लोगों की मौके पर मौत हो गई। जबकि 5 लोग गंभीर घायल हो गए हैं। हादसे की सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने गाड़ी में फंसे लोगों को बाहर निकाला और घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा। वहीं मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार पूरी तरह से चकनाचूर हो गई।

दूर तक सुनाई दी टक्कर की आवाज

जानकारी के अनुसार, अलीगढ़ की खेर कोतवाली इलाके में अनाज मंडी के सामने देर रात यह हादसा हुआ। कार टप्पल की तरफ से अलीगढ़ की ओर जा रही थी। तभी सामने से आ रहे कैंटर से भिड़ गई। हादसा इतना भयानक था कि इसकी आवाज दूर-दूर तक सुनाई दी। हादसे में कार पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। बताया जा रहा है कि कार में ड्राइवर सहित 10 लोग सवार थे। https://x.com/psamachar1/status/1818914140150222973

धान की रोपाई करके लौट रहे थे मजदूर

सभी मजदूर हरियाणा से धान की रोपाई करके कार से जनपद पीलीभीत व लखीमपुर खीरी अपने घर लौट रहे थे। हादसे के बाद चीख-पुकार मच गई। सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से कार में फंसे लोगों बाहर निकाला गया।

हादसे में इनकी हुई मौत

पुलिस ने बताया कि हादसे में ईको सवार 5 मजदूरों की मौके पर मौत हो गई। मृतकों की पहचान विपिन, लालता, अर्जुन, हरिओम के रूप में हुई है। ये सभी पीलीभीत जिले के निवासी थे। जबकि ईको चालक की शिनाख्त अभी नहीं हो सकी है। पुलिस ने पांचों मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं घायलों में रामू, विमलेश, रामकुमार, मुनीष, अनन्तराम शामिल हैं। बताया जा रहा है कि हादसे के बाद कैंटर का चालक और परिचालक मौके से फरार हो गए। पुलिस ने कैंटर को अपने कब्जे में ले लिया है और कार्रवाई करनी शुरू कर दी है। ये भी पढ़ें- MP News : तेज रफ्तार कार इंदौर-बैतूल हाईवे से नीचे गिरी, एक की मौत, 5 घायल
Mithilesh Yadav
By Mithilesh Yadav

वर्तमान में पीपुल्स समाचार के डिजिटल विंग यानी 'पीपुल्स अपडेट' में बतौर सीनियर सब-एडिटर कार्यरत हूं।...Read More

Latest Posts