PlayBreaking News

दिल्ली की ठंड पर बेहूदा बयान!हनी सिंह का वीडियो वायरल, सोशल मीडिया पर फजीहत

दिल्ली में हुए कॉन्सर्ट के दौरान मशहूर रैपर हनी सिंह का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में उन्होंने दिल्ली की ठंड को लेकर एक आपत्तिजनक टिप्पणी की, जिसके बाद विवाद खड़ा हो गया।
Follow on Google News
हनी सिंह का वीडियो वायरल, सोशल मीडिया पर फजीहत
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    मशहूर सिंगर और रैपर यो यो हनी सिंह एक बार फिर विवादों के केंद्र में हैं। इस बार वजह बना है उनका दिल्ली कॉन्सर्ट का एक वीडियो, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में हनी सिंह ने दिल्ली की ठंड को लेकर ऐसा बयान दे दिया, जिसे लेकर लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। इंटरनेट पर उन्हें जमकर ट्रोल किया जा रहा है और उनके मंच व्यवहार पर सवाल उठ रहे हैं।

    हनी सिंह का नाम विवादों से नया नहीं है। कभी गानों के बोल को लेकर, कभी अश्लीलता के आरोपों में, तो कभी विवादित बयानों के कारण वह सुर्खियों में रहते हैं। यही वजह है कि उनका हर बयान कॉन्ट्रोवसी के नीचे आ जाता है। इस बार भी कुछ ऐसा ही हुआ।

    क्या है पूरा मामला?

    14 जनवरी को हनी सिंह दिल्ली में नानकू और करुण के कॉन्सर्ट में पहुंचे थे। वहां स्टेज पर परफॉर्मेंस के दौरान उन्होंने दिल्ली की ठंड को लेकर एक आपत्तिजनक टिप्पणी कर दी। यह बयान इतना अभद्र था कि उसे सीधे शब्दों में दोहराना भी ठीक नहीं माना जा रहा। इतना कहना काफी है कि उन्होंने ठंड के मौसम को निजी और आपत्तिजनक संदर्भ से जोड़ दिया।

    कॉन्सर्ट के दौरान मौजूद दर्शक उस समय हंसते और तालियां बजाते दिखे। माहौल में हूटिंग भी सुनाई दी। लेकिन जैसे ही इस पल का वीडियो सोशल मीडिया पर पहुंचा, तस्वीर पूरी तरह बदल गई। ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर लोगों ने इसे स्टेज एटीकेट के खिलाफ बताया और हनी सिंह की जमकर आलोचना शुरू हो गई।

    सोशल मीडिया पर क्यों भड़के लोग?

    वीडियो वायरल होते ही ट्विटर, इंस्टाग्राम और फेसबुक पर प्रतिक्रियाओं की बाढ़ आ गई। कई यूजर्स ने लिखा कि एक बड़े कलाकार से ऐसी भाषा की उम्मीद नहीं की जाती। कुछ ने कहा कि यह बयान सिर्फ चर्चा में बने रहने के लिए दिया गया है। वहीं कुछ फैंस ने खुलकर निराशा जाहिर की और लिखा कि वे हनी सिंह को पसंद करते हैं, लेकिन इस तरह की बातें गलत हैं।

    कई लोगों ने यह भी सवाल उठाया कि क्या यह बयान नशे के असर में दिया गया था। यूजर्स का कहना है कि ऐसे बयान युवाओं पर गलत असर डालते हैं और कलाकारों को अपनी जिम्मेदारी समझनी चाहिए।

    पहले भी विवादों में रह चुके

    यह पहली बार नहीं है जब हनी सिंह विवादों में आए हों। कुछ समय पहले उनका गाना ‘नागन’ भी विवादों में घिर गया था। इस गाने को लेकर डीजीपी से शिकायत तक दर्ज कराई गई थी। आरोप लगाए गए थे कि गाने में अश्लीलता और नंगेपन को बढ़ावा दिया गया है। यहां तक कि गाने को यूट्यूब से हटाने और सिंगर के खिलाफ FIR की मांग भी हुई थी।

    बदली हुई इमेज पर फिर सवाल

    हाल के वर्षों में हनी सिंह ने अपनी इमेज बदलने की कोशिश की है। उन्होंने अपने संघर्ष, मानसिक स्वास्थ्य और रिकवरी की कहानी साझा की। ऐसे में यह नया विवाद उनके बदले हुए अवतार पर फिर से सवाल खड़े कर रहा है। 
    हालांकि कॉन्सर्ट में मौजूद लोग उस वक्त बयान पर हंसते नजर आए, लेकिन सोशल मीडिया पर प्रतिक्रिया बिल्कुल उलट रही। 

    Garima Vishwakarma
    By Garima Vishwakarma

    गरिमा विश्वकर्मा | People’s Institute of Media Studies से B.Sc. Electronic Media की डिग्री | पत्रकार...Read More

    नई दिल्ली
    --°
    बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
    Source:AccuWeather
    icon

    Latest Posts