
मध्यप्रदेश के गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ पर जमकर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष रहते हुए कमलनाथ जी ने प्रदेश में कांग्रेस के टुकड़े-टुकड़े कर दिए। वे आज जोड़ने की बात कर रहे हैं।
कमलनाथ ने क्या कहा था ?
पूर्व सीएम कमलनाथ ने गुरुवार को ट्वीट कर भाजपा पर हमला करते हुए कहा था कि भाजपा की संस्कृति लोगों को तोड़ने की है, वहीं कांग्रेस की संस्कृति लोगों को जोड़ने की है। उन्होंने कहा था कि कांग्रेस दिल जोड़ते हैं, संबंध जोड़ते हैं, रिश्ते जोड़ते हैं। कमलनाथ के इस बयान पर नरोत्तम मिश्रा ने पलटवार किया है।
कांग्रेस अध्यक्ष रहते हुए कमलनाथ जी ने प्रदेश में कांग्रेस के टुकड़े-टुकड़े कर दिए। वे आज जोड़ने की बात कर रहे हैं।
आदरणीय अरुण यादव जी और अजय सिंह जी को घर बैठाने के बाद अब पता नहीं कमलनाथ जी कितने और लोगों को घर बैठा देंगे।@BJP4India @OfficeOfKNath @INCMP pic.twitter.com/ifvac9XFZM
— Dr Narottam Mishra (@drnarottammisra) February 11, 2022
अजय सिंह और अरुण यादव को घर बैठा दिया
गृह मंत्री ने कहा कि कमलनाथ जी जोड़ने की बात करते हैं, जबकि उन्होंने कांग्रेस के गुरिया-गुरिया को तोड़ दिया है। पार्टी का जोड़-जोड़ खोल दिया है। कांग्रेस के कई हजार टुकड़े कर दिए हैं। कोई यहां गिरा कोई वहां गिरा। नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि कांग्रेस पार्टी के नेता अजय सिंह और अरुण यादव को उन्होंने घर बैठा दिया है। अब वे घर-घर चलो की बात कर रहे हैं। और न जाने कितनों को वे घर बैठाएंगे।
कांग्रेस ने BJP के इस अभियान को टेरर टैक्स बताया
भाजपा के आज से शुरू हो रहे समर्पण निधि संग्रह अभियान को कांग्रेस द्वारा टेरर टैक्स बताए जाने पर गृह मंत्री ने कहा है कि साधु, चोर, लंपट और ज्ञानी अपनी सी गत सबन की जानी। कांग्रेस को जो टेरर टैक्स नजर आता है, वो शायद इसी में से किसी क्रम से होगा। उन्होंने कहा कि दीनदयाल जी का पूरा जीवन भारतमाता को समर्पित रहा। उसके लिए समर्पण निधि कार्यकर्ताओं की दृष्टि से बहुत छोटी बात है।
साधु,चोर,लंपट और ज्ञानी,
अपनी सी गत सबन की जानी।कांग्रेस को जो टैरर टेक्स नजर आता है,वो शायद इसी में से किसी क्रम से होगा।
दीनदयाल जी का पूरा जीवन भारतमाता को समर्पित रहा। उसके लिए समर्पण निधि कार्यकर्ताओं की दृष्टि से बहुत छोटी बात है।#DeendayalUpadhyaya #SamarpanDiwas pic.twitter.com/ggEk5U8wIM
— Dr Narottam Mishra (@drnarottammisra) February 11, 2022