ताजा खबरभोपालमध्य प्रदेश

गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कांग्रेस को बताया डूबता जहाज, बोले- पार्टी के लिए जैमर का काम कर रहे दिग्विजय सिंह

भोपाल। मध्य प्रदेश सरकार के गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि, कांग्रेस अंतर्कलह से जूझ रही है। यह डूबता जहाज है इसमें कोई बैठना नहीं चाहता सब छोड़ने की तैयारी में हैं। वहीं दिग्विजय सिंह पर निशाना साधते हुए कहा कि, वो कांग्रेस के लिए जैमर का काम कर रहे हैं। कमलनाथ जी को समझ जाना चाहिए कि उनके लिए खतरे की घंटी बज गई है।

कमलनाथ जी के लिए खतरे की घंटी बज गई है : गृह मंत्री

गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि, दिग्विजय सिंह ने कांग्रेस को तो उधेड़ कर रख दिया है, अब वह हमारे नेताओं के सूटों की बात कर रहे हैं। दिग्विजय सिंह कांग्रेस के लिए जैमर का काम कर रहे हैं कमलनाथ जी को समझ जाना चाहिए कि उनके लिए खतरे की घंटी बज गई है। गृह मंत्री ने कहा कि, दिग्विजय देख चुके हैं कि कांग्रेस को कैसे निपटाया जा सकता है और यही कारण है कि अब वो किसी को उस्ताद तो किसी को कुछ भी बना रहे हैं।

सारे विपक्षी चुनाव के समय इकट्ठे हो जाते हैं : गृह मंत्री

गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि, जब एक घाट पर सियार, लोमड़ी और अन्य जानवर हो तो समझ लेना चाहिए दूसरे घाट पर शेर है।देश में मोदी जी के नाम की सुनामी चल रही है और विपक्षी नेताओं को मालूम है कि वह सब इसमें उड़ जाएंगे इसलिए एक दूसरे का हाथ पकड़ रहे हैं। सारे विपक्षी चुनाव के समय इकट्ठे हो जाते हैं, झूठे सच्चे वादे करते हैं और फिर चुनाव के बाद भूल जाते हैं।

MP की कांग्रेस अब कमलनाथ की हो गई है : गृह मंत्री

कांग्रेज का पत्र मैंने भी सोशल मीडिया में देखा है सारे नियम कायदे कार्यकर्ताओं के लिए ही हैं। कमलनाथ जी के लिए नहीं हैं। कांग्रेस के पत्र से स्पष्ट हो रहा है कि, मध्य प्रदेश में कमलनाथ कुछ भी कर सकते हैं। मध्य प्रदेश की कांग्रेस कमलनाथ कांग्रेस हो गई है। पहले कांग्रेस की स्पेलिंग जो C से शुरू होती थी, अब मध्य प्रदेश में वो K से शुरू होगी।

संबंधित खबरें...

Back to top button