ताजा खबरलाइफस्टाइल

Holi Skincare Tips : केमिकल युक्त रंगों से खराब हो सकती है स्किन, फॉलो करें ये प्री और पोस्ट स्किन केयर टिप्स

लाइफस्टाइल डेस्क। रंगों से भरे होली के त्योहार का लोगों को बेसब्री से इंतजार रहता है, ताकि वो अपने चाहने वालों को अलग-अलग रंगों से रंग सकें। लेकिन कई बार लापरवाही की वजह से लोगों को कुछ समस्याओं का सामना भी करना पड़ सकता है। खास तौर पर इस त्योहार में त्वचा का ख्याल रखना बेहद जरूरी है। इसलिए होली के रंग से अपनी त्वचा की सेहत बचाए रखने के लिए कुछ बातों का ध्यान जरूर रखें।

होली के रंग से खराब हो सकती है त्वचा

केमिकल युक्त रंग का इस्तेमाल करने से उसका रसायन त्वचा के अंदरूनी सतह पर पहुंचकर नुकसान पहुंचाता है। जिससे कई स्किन समस्याएं हो जाती हैं।

  • त्वचा रूखी और बेजान हो सकती है।
  • केमिकल वाले रंगों की वजह से एलर्जी या जलन हो सकती है।
  • त्वचा पर लाल निशान, दाने या खुजली हो सकती है।

सोच समझकर करें रंगों का इस्तेमाल

  • केमिकल युक्त रंग का इस्तेमाल करने से बचें।
  • हर्बल व अच्छी गुणवत्ता के रंगों का इस्तेमाल करें।
  • स्थाई या पक्के रंगों का इस्तेमाल न करें।
  • गोल्डन और सिल्वर पेंट काफी खतरनाक होते हैं, इनका प्रयोग न करें।
  • ऐसे रंगों का प्रयोग करें जो पानी में घुलनशील हों।
  • रंग में कांच का पाउडर मिलाकर उसमें चमक लाई जाती है, ऐसे में चमकीले सूखे रंगों से दूर रहें।

होली खेलने से पहले बरते सावधनी

  • होली खेलने से पहले बॉडी पर तेल, मलाई या घी लगा लें। ऐसा करने से त्वचा की नमी बनी रहती है। रंग त्वचा के अंदरूनी हिस्से में नहीं पहुंच पाता और इसे छुड़ाना आसान हो जाता है।
  • धूप में केमिकल वाले रंगों से होली खेलने से त्वचा में जलन होने लगती है। त्वचा पर प्रोटेक्टिव पर्त बनी रहे, इसके लिए सनस्क्रीन लोशन लगाकर ही बाहर निकलें।
  • लिप्स पर पेट्रोलियम जेली लगाने से इन पर कोई रंग नहीं चढ़ पाता है।
  • होली के रंग बालों को भी काफी नुकसान पहुंचा सकते हैं। ऐसे में चेहरे के साथ सिर पर नारियल का तेल लगा लें। ताकि बालों में रंग जाने के बाद भी उसे रूखा और बेजान होने से बचाया जा सके।

  • होली के रंग को उबटन लगाकर छुड़ाएं। ऐसा करने से रंग जल्दी निकलता है, साथ ही त्वचा की नमी भी बनी रहती है। रंग हटाने के लिए साबुन का इस्तेमाल करने से आपकी स्किन ड्राई हो सकती है।
  • होली का रंग निकालने के लिए दूध, हल्दी और तेल , बेसन, आटा, को मिलाकर उबटन बना कर स्किन पर नींबू रगड़कर साफ करें।
  • रंगों को बालों पर न डालें। इससे बाल रूखे और बेजान हो जाते हैं और हेयर फॉल होने की संभावना बढ़ जाती है।

संबंधित खबरें...

Back to top button