PlayBreaking News

प्रेम जाल में फंसाकर हिंदू लड़कियों से दुष्कर्म, आरोपी फरहान बोला- मैंने सवाब का काम किया, जानिए कैसे चलता है नेटवर्क...

Follow on Google News
प्रेम जाल में फंसाकर हिंदू लड़कियों से दुष्कर्म, आरोपी फरहान बोला- मैंने सवाब का काम किया, जानिए कैसे चलता है नेटवर्क...
भोपाल में प्राइवेट कॉलेज की छात्राओं से रेप, गैंगरेप, ब्लैकमेलिंग और लव जिहाद मामले में अब नए खुलासे हो रहे हैं। कॉलेज में हिंदू लड़कियों को झांसे में लेकर उनसे दुष्कर्म करने के बाद उसका वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने की बात खुद गिरोह के सरगना ने पुलिस की पूछताछ में स्वीकार कर ली।

दुष्कर्म करके सवाब का काम किया- आरोपी

पुलिस ने बताया कि फरहान ने पूछताछ में कहा है कि हिंदू लड़कियों से दुष्कर्म करके उसने सवाब यानी पुण्य का काम किया है। उसने स्वीकार किया कि उसके और उसके गिरोह के साथियों का लक्ष्य अधिक से अधिक हिंदू लड़कियों से दुष्कर्म कर उनका जीवन बर्बाद करना था। इसे वे इस्लाम के नजरिए से सवाब का काम मानकर अंजाम दे रहे थे, इसलिए उन्हें इसका कोई पछतावा नहीं है, बल्कि गर्व है।

ऐसे चलता है मुस्लिम युवकों का नेटवर्क

दरअसल भोपाल पुलिस ने फरहान को रिमांड पर लिया था। पूछताछ के बाद उसे गुरुवार को जेल भेज दिया गया है। पूछताछ में मिली जानकारी के अनुसार फरहान ने बताया कि वह कई वर्षों से हिंदू लड़कियों से दुष्कर्म कर रहा है। इसके लिए उसने कई मुस्लिम युवकों का नेटवर्क भी बनाया। इस गिरोह में शामिल सभी युवक जहां मौका लगता, वहां हिंदू लड़कियों को प्रेम के झांसे में फंसाते। इसके लिए हिंदू नाम का इस्तेमाल करते और हाथ में कलावा भी बांध लिया करते थे। इसकी शुरुआत भोपाल के टीआइटी कॉलेज में पढ़ने वाली हिंदू छात्राओं से कुछ साल पहले की थी।

इन लड़कियों को बनाते हैं निशाना

गिरोह ऐसी लड़कियों को खासतौर पर निशाना बनाया करता था, जो बाहर के शहरों या गांवों से आकर भोपाल में किराए पर रहती थीं, क्योंकि परिजन से दूर रहने की वजह से उनसे मिलना-जुलना और बात करना आसान हो जाता था। उन पर दोस्ती के बहाने विश्वास जमाते, फिर अकेले मिलने के दौरान दुष्कर्म करते और वीडियो बना लेते थे। इन वीडियो के जरिए वह उन्हें धमकाकर दूसरे मुस्लिम लड़कों से शारीरिक संबंध बनाने के लिए विवश करते थे। धर्मांतरण का भी दबाव बनाते थे। जबरन मांस खिलाने और इस्लाम स्वीकारने के लिए मजबूर करते थे।

आरोपी को भेजा जेल

फिल्हाल बागसेवनिया पुलिस ने फरहान को इंदौर की एक पीड़िता की शिकायत पर उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। अधिकारियों का कहना है कि दूसरे मामलों में अशोकागार्डन पुलिस शुक्रवार को उसे दोबारा रिमांड पर लेगी।  वहीं दुष्कर्म और ब्लैकमेलिंग में फरार चल रहे दो आरोपियों में से एक नबील को अशोकागार्डन पुलिस ने भोपाल से गिरफ्तार किया। हालांकि दूसरा आरोपित अबरार अब भी फरार है। ये भी पढ़ें- मलयालम अभिनेता विष्णु प्रसाद का निधन, लीवर की बीमारी से जूझ रहे थे
Vaishnavi Mavar
By Vaishnavi Mavar
नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts