ताजा खबरभोपालमध्य प्रदेशराष्ट्रीय

MP : ताज बरकरार, टाइगर और चीता के बाद तेंदुआ स्टेट का भी फिर से मिला दर्जा

भोपाल। मध्य प्रदेश एक बार फिर तेंदुआ स्टेट बना है। प्रदेश ने टाइगर स्टेट के साथ ही तेंदुआ स्टेट का तमगा भी बरकरार रखा है। राष्ट्रीय बाघ संरक्षण प्राधिकरण (NTCA) और भारतीय वन्यजीव संस्थान (WII) ने गुरुवार को तेंदुए की स्थिति की रिपोर्ट जारी की है। प्रदेश में तेंदुओं की संख्या बढ़कर 3907 हो गई है। इससे पहले प्रदेश में 2018 में भी देश में सबसे ज्यादा 3421 तेंदुए थे, चार साल में 486 तेंदुए बढ़े हैं। जबकि, देश में 13874 तेंदुए पाए गए हैं। लिस्ट में दूसरे नंबर पर महाराष्ट्र में तेंदुओं की संख्या 1690 से बढ़कर 1985 हो गई है। जबकि कर्नाटक में मात्र 93 तेंदुआ की संख्या में बढ़ोतरी हुई है। कर्नाटक में 1879 तेंदुआ पाए गए हैं।

4 साल में होती है वन्य प्राणियों की गिनती

केंद्रीय वन एवं पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव ने आज आंकड़ों को जारी किया। इन आंकड़ों में मध्य प्रदेश में तेंदुओं की जनसंख्या तेजी से बढ़ी है। वन्य प्राणियों की गणना राष्ट्रीय स्तर पर हर चार साल में होती है। तेंदुए की सबसे ज्यादा आबादी आंध्र प्रदेश के श्रीशैलम में नागार्जुन सागर और इसके बाद मध्य प्रदेश में पन्ना और सतपुड़ा में हैं।

लाखों किमी पैदल चले, करोड़ों फोटो खीचीं

देशभर में तेंदुओं की संख्या का पता लगाने 6,41,449 किमी तक पैदल सर्वेक्षण किया गया। इस दौरान कैमरे से कुल 4 करोड़ 70 लाख 81 हजार 881 फोटो खीचीं गई। इनका अध्ययन करने पर तेंदुए की 85,488 तस्वीरें प्राप्त हुईं। जिसके आधार पर निष्कर्ष निकाले गए।

राज्यों में तेंदुओं की संख्या 2022
राज्यों में तेंदुओं की संख्या 2022

किस राज्य में कितने तेंदुए

मध्य प्रदेश – 3907
महाराष्ट्र – 1985
ओडिशा – 568
राजस्थान – 721
बिहार – 86
उत्तराखंड – 652
उत्तर प्रदेश – 371
आंध प्रदेश – 569
तेलंगाना – 297
छतीसगढ़ – 722
झारखंड – 51
गोवा – 77
कर्नाटक – 1879
केरल – 570
तमिलनाडु – 1070
अरुणाचल प्रदेश – 42
असम – 74
नॉर्थ बंगाल – 233

संबंधित खबरें...

Back to top button