Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

रायसेन में तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक को मारी टक्कर, ससुर-बहू सहित पोती की मौत

मध्यप्रदेश के रायसेन जिले में सड़क हादसे में एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत हो गई है। बता दें कि शनिवार को तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार को रौंद दिया। इस हादसे में ससुर, बहू सहित पोती की घटनास्थल पर दर्दनाक मौत हो गई। ये हादसा खरगोन बायपास जामगढ़ जोड़ का बताया जा रहा है। [caption id="attachment_13342" align="aligncenter" width="600"] ट्रक ने बाइक को मारी टक्कर।[/caption]

ठेकेदार के खिलाफ होगी कार्रवाई

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, सड़क निर्माण कर रहे ठेकेदारों द्वारा शुरू से ही लापरवाही बरती जा रही है। वहीं उन्होंने बताया कि सड़क के सही तरीके से नहीं बनने से हादसे हो रहे हैं। बता दें कि एसडीएम प्रमोद गुर्जर और एसडीओपी राजीव जांगले ने मामले में ठेकेदार के खिलाफ कार्रवाई करने की बात कही है। [caption id="attachment_13343" align="aligncenter" width="354"] गुस्साए लोगों को शांत कराते पुलिस अधिकारी।[/caption]

गुस्साए ग्रामीणों ने की चक्काजाम की कोशिश

जानकारी के मुताबिक, हादसे के बाद गुस्साए ग्रामीणों ने मेन रोड को जाम करने की कोशिश की। इसके बाद घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं। मध्यप्रदेश की अन्य खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
Shivani Gupta
By Shivani Gupta

शिवानी गुप्ता | MCU, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में ग्रेजुएशन | 9 वर्षों की टीवी और डिजिटल तक की य...Read More

Latest Posts