Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

बैतूल में तेज रफ्तार बस बारात में घुसी : 2 की मौत, वाहन का परमिट निरस्त

मध्यप्रदेश के बैतूल-परतवाड़ा रोड पर तेज रफ्तार बस बारात में जा घूसी। हादसे में वन विभाग के डिप्टी रेंजर शोभाराम मवासे और वनकर्मी गुड्डू की मौत हो गई है। हादसे में तीन लोग घायल हुए हैं। वहीं एक डिप्टी रेंजर की हालत नाजुक बनी हुई है। वहीं बस के परमिट को निरस्त कर दिया गया है।

हादसे में डिप्टी रेंजर की हालत गंभीर

हादसे में रोंढा निवासी जितेश पंवार, लीलाधर कालभोर और बैतूल निवासी डिप्टी रेंजर सुरेंद्र धुर्वे घायल हैं। जिसमें से डिप्टी रेंजर सुरेंद्र धुर्वे की हालत नाजुक बनी हुई है। घायलों का इलाज जिला अस्पताल और एक निजी अस्पताल में चल रहा है।

मौढी ढाना पहुंची थी बारात

जानकारी के मुताबिक, शुक्रवार रात खेड़ी के करीबी गांव रोंढा से वनकर्मी रवि की बारात खेड़ी के पास मौढी ढाना पहुंची थी। ये बारात जनवासे से मंडप की तरफ जा रही थी। इस दौरान एक तेज रफ्तार बस बारातियों के बीच घुस गई थी। जिसमें तीन वनकर्मी घायल हो गए थे। जिनमें दो ने दम तोड़ दिया, जबकि एक की हालत अभी भी गंभीर है। [caption id="attachment_11658" align="aligncenter" width="1032"] बस के परमिट को निरस्त कर दिया गया है।[/caption]

बस का परमिट निरस्त

हादसे के बाद आरटीओ रंजना सिंह कुशवाहा ने बस क्रमांक MP-48/P-0571 का उपयुक्तता प्रमाण पत्र निरस्त कर दिया है। वहीं उक्त वाहन का फिटनेस प्रमाण पत्र एवं अस्थाई अनुज्ञा पत्र (भैंसदेही-बैतूल मार्ग) तत्काल प्रभाव से निरस्त कर दिया है। कुशवाहा ने स्पष्ट किया है कि अंबेडकर वार्ड बैतूल निवासी चंद्रेश पिता रामनाथ राठौर की बस पर कार्रवाई की गई है। मध्यप्रदेश से जुड़ी अन्य खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
Shivani Gupta
By Shivani Gupta

शिवानी गुप्ता | MCU, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में ग्रेजुएशन | 9 वर्षों की टीवी और डिजिटल तक की य...Read More

Latest Posts