सच्चाई जान लीजिए...मप्र में महिलाओं के लिए शराब दुकान का कोई प्लान नहीं, सोशल मीडिया में 6 साल पुरानी एडिटेड खबर प्रसारित
भोपाल। सोशल मीडिया में एक खबर वायरल है। एक इमेज क्लिप में लिखा गया है कि-महिलाओं के लिए अलग से शराब दुकान खोलेगी सरकार। इस क्लिप के साथ ही एक महिला का फोटो लगा हुआ है। खबर को डेटलाइन भोपाल पीपुल्स ब्यूरो लिखा है। इससे ऐसा प्रतीत होता है कि प्रदेश की वर्तमान सरकार महिलाओं के लिए अलग से शराब दुकान खोलेगी। लेकिन इसकी सच्चाई जानना प्रत्येक पाठक को जरूरी है।

सोशल मीडिया में वायरल फर्जी खबर-1

सोशल मीडिया में वायरल फर्जी खबर-2
क्या है सच्चाई....
दरअसल, 28 फरवरी 2026 के पीपुल्स समाचार जबलपुर संस्करण में एक खबर प्रकाशित हुई थी। इसमें उल्लेख था कि महिलाओं के लिए सरकार (तत्कालीन कांग्रेस सरकार) अलग से शराब दुकान खोल सकती है। इस खबर के बाद विपक्ष में रही भाजपा ने विरोध और आपत्ति दर्ज कराई थी। हालांकि विरोध होने के बाद तत्कलीन कमलनाथ सरकार के मंत्री बृजेंद्र सिंह राठौर ने भी कहा था कि ऐसी कोई योजना नहीं है। यह समाचार देश के प्रतिष्ठित समाचार पत्र समूहों द्वारा अपने मीडिया प्लेटफॉर्म पर प्रकाशित की गई थी। (संलग्न लिंक देखें)

28 फरवरी 2020 को जबलपुर संस्करण में प्रकाशित मूल खबर
अब क्या हो रहा है?
छह साल पुरानी खबर में छेड़छाड़ कर कुछ शरारती तत्वों ने इसे अब भी सोशल मीडिया में वायरल किया जा रहा है। इससे लगता है कि शायद ऐसा फैसला वर्तमान सरकार ने लिया है, हालांकि इसमें जरा भी सच्चाई नहीं है। खबर से छेड़छाड़ करने वालों ने रिपोर्टर का नंबर भी आधा मिटा दिया है। साथ ही एक महिला की फोटो भी एडिट कर लगा दी है। अत: पाठक इन तथ्यों को जानने के बाद ऐसे किसी भी खबर या फेक न्यूज इमेज को किसी भी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर शेयर नहीं करें।












