गुजरात के पोरबंदर में बड़ा हादसा, कोस्टगार्ड एयरपोर्ट पर हेलीकॉप्टर हुआ क्रैश, तीन लोगों की मौत

गुजरात के पोरबंदर में बड़ा हादसा, कोस्टगार्ड एयरपोर्ट पर हेलीकॉप्टर हुआ क्रैश, तीन लोगों की मौत
पोरबंदर। गुजरात के पोरबंदर एयपोर्ट पर कोस्टगार्ड का हेलीकॉप्टर क्रैश हो गया। इस हादसे में तीन लोगों के मौत की खबर सामने आई है, हालांकि मौत को लेकर अभी कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। क्रैश के बाद हेलिकॉप्टर में आग लग गई थी। घटनास्थल पर रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। दमकल और मेडिकल की टीम मौके पर पहुंच चुकी है।

जमीन से टकराते ही हेलीकॉप्टर में लगी आग

भारतीय तटरक्षक अधिकारी ने बताया कि कोस्टगार्ड का एएलएच ध्रुव हेलीकॉप्टर नियमित प्रशिक्षण उड़ान के दौरान गुजरात के पोरबंदर में दुर्घटनाग्रस्त हो गया। जमीन से टकराते ही हेलीकॉप्टर में आग लग गई और धुएं का गुब्बार निकलने लगा।

पिछले साल भी हुआ था हेलीकॉप्टर क्रैश

इससे पहले 2 सितंबर को भी इंडियन कोस्ट गार्ड का एडवांस्ड लाइट हेलिकॉप्टर पोरबंदर तट के पास अरब सागर में गिर गया था। इस दौरान हेलिकॉप्टर में सवार 4 में से एक क्रू मेंबर को बचा लिया गया था, जबकि 3 क्रू मेंबर्स लापता हो गए थे। वहीं 26 मार्च 2023 को केरल के कोचीन इंटरनेशनल एयरपोर्ट के पास इंडियन कोस्टगार्ड के एडवांस लाइट हेलीकॉप्टर ध्रुव मार्क 3 के टेस्ट के दौरान इमरजेंसी लैंडिंग करवाई गई थी। इस हादसे में एक ट्रेनी पायलट का हाथ टूट गया था। देखें वीडियो-     खबर अपडेट हो रही है...
Vaishnavi Mavar
By Vaishnavi Mavar

Latest Posts