इंदौरमध्य प्रदेश

परेशानी से भरा संडे : इंडिगो ने फिर कैंसिल की फ्लाइट्स, इंदौर से बेंगलुरु जाने वाले यात्रियों में दिखा गुस्सा

इंदौर। इंडिगो एयरलाइंस ने रविवार को एक फिर से अपनी उड़ानों को निरस्त कर दिया है। इसके चलते इंदौर के देवी अहिल्याबाई होलकर अंतर्राष्ट्रीय एयरपोर्ट से बेंगलुरु आने-जाने वाले यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ेगा। इंडिगो ने अपनी दोपहर में जाने वाली उड़ान को निरस्त कर दिया है। जिससे यात्रियों में गुस्सा दिखाई दिया।

इन उड़ानों को किया उड़ान

बता दें कि बीते कुछ माह से लगातार इंडिगो अपनी उड़ान को निरस्त कर रही है। वहीं एयरपोर्ट प्रबंधन से मिली जानकारी के अनुसार, इंडिगो की उड़ान सिक्स ई-959 रोज दोपहर 3.25 बजे बेंगलुरु से इंदौर आकर 3.55 बजे वापस बेंगलुरु जाती है, लेकिन कंपनी ने आज इसे निरस्त करने की घोषणा कर दी है। कंपनी ने विमानतल प्रबंधन को इसके लिए आपरेशनल कारणों की बात कही है।

रिफंड और रिबुकिंग का ऑप्शन

फ्लाइट के लिए बुकिंग करवा चुके यात्रियों को रिफंड और रिबुकिंग का ऑप्शन दिया है। बता दें कि कंपनी इससे पहले भी कई बार अपनी उड़ानों को निरस्त कर चुकी है, जिसके कारण यात्री परेशान हो रहे हैं। वहीं सूत्रों का कहना है कि आज तो पूर्व सूचना दे दी गई है, लेकिन कई बार तो यात्री को एयरपोर्ट आने के बाद पता चलता है कि उनकी उड़ान निरस्त हो गई है।

गौरतलब है कि इंडिगो ही इंदौर एयरपोर्ट से सबसे अधिक उड़ानों का संचालन करती है, लेकिन बीते कई दिनों से इंडिगो ही इंदौर से सबसे अधिक उड़ाने निरस्त करती है।

प्रबंधन ने गो एयर को दिया था नोटिस

सूत्रों का कहना है कि इस मामले में प्रबंधन की भी लापरवाही सामने आ रही है। दरअसल, कुछ साल पहले गो एयर भी लगातार ऐसा ही कर रही थी। वह अचानक ही उड़ानों को निरस्त कर रही थी। यात्री आकर एयरपोर्ट पर हंगामा करते थे और विवाद के हालात बनते थे। इसके बाद प्रबंधन ने गो एयर को नोटिस जारी कर कहा था कि उनके लगातार उड़ान निरस्त करने से एयरपोर्ट की प्रतिष्ठा खराब हो रही है। इसके बाद कंपनी ने अचानक उड़ान निरस्त करना बंद कर दिया था। हालांकि, अब तक इंडिगो को कोई नोटिस प्रबंधन ने नहीं दिया है।

ये भी पढ़ें: इंदौर में गोलीकांड : कार सवार बदमाशों ने पब संचालक को मारी गोली, एंट्री ना देने पर हुआ था विवाद

मध्य प्रदेश की अन्य खबरों के लिए यहां क्लिक करें…

संबंधित खबरें...

Back to top button