लाइफस्टाइल

Heat-Stroke : जानलेवा ना बन जाए गर्मी… जानें लू लगने के कारण और लक्षण; इन तरीकों से करें बचाव

देश के कई राज्यों में इस बार गर्मी अपने कई पुराने रिकॉर्ड तोड़ रही है। चिलचिलाती धूप और उस पर तेज गरम हवाएं के कारण लोगों का घर से निकलना भी काफी मुश्किल हो गया है। बढ़ती गर्मी के साथ-साथ बीमारियों का खतरा भी बढ़ गया है। देश के कई इलाकों में पारा 45 डिग्री तक पहुंच गया है, ऐसे में हीट-स्ट्रोक से बचने के लिए लोग कई उपाय भी करते हैं। तो चलिए आज आपको बताते हैं कि, हीट-स्ट्रोक क्या होता है और इससे बचने के लिए क्या किया जाए।

हीट स्ट्रोक क्या होता है?

हीट स्ट्रोक या सन स्ट्रोक को आम भाषा में ‘लू लगना’ बोलते हैं। सेंटर फॉर डिजीज एंड डिजीज कंट्रोल प्रीवेंशन (सिडीसी) के अनुसार, जब आपका शरीर अपने तापमान को कंट्रोल नहीं कर पाता, तब ये होता है। हीट-स्ट्रोक होने पर शरीर का तापमान तेजी से बढ़ता है और कम नहीं हो पाता। हीट-स्ट्रोक की चपेट में आने पर 10 से 15 मिनट के अंदर शरीर का तापमान 106°F या इससे अधिक हो सकता है। समय रहते इसका इलाज नहीं किए जाने पर इंसान की मौत या ऑर्गन फेल भी हो सकता है।

हीट-स्ट्रोक के लक्षण

हीट-स्ट्रोक के सारे लक्षण क्या होते हैं-

  • सिर दर्द
  • तेज बुखार
  • होश खो देना
  • मानसिक स्थिति बिगड़ना
  • डिमेंशिया
  • मतली और उल्टी
  • त्वचा का लाल होना
  • त्वचा का नर्म होना
  • हार्ट रेट बढ़ना
  • त्वचा का सूखना

हीट-स्ट्रोक के कारण

  • लंबे समय तक अधिक गर्म जगह पर रहना लू लगने या हीट-स्ट्रोक का कारण बन सकता है।
  • अगर कोई ठंडे मौसम से अचानक से गर्म जगह पर जाता है तो उसे भी हीट स्ट्रोक की संभावना बढ़ जाती है।
  • गर्मी में अधिक पसीना आने के बाद पर्याप्त पानी न पीना भी इसकी एक वजह है।
  • गर्म मौसम में अधिक एक्सरसाइज करना भी हीट-स्ट्रोक का मुख्य कारण है।
  • गर्मी में ऐसे कपड़े पहनना, जिनसे की पसीना और हवा पास नहीं हो पाए। यह भी हीट-स्ट्रोक के जोखिम को बढ़ा सकता है।
  • अगर कोई अधिक शराब का सेवन करता है तो शरीर अपना टेम्प्रेचर सही करने की ताकत खो देता है। इसकी वजह से लू लग सकती है।

हीट-स्ट्रोक से कैसे मिल सकती है राहत

अगर किसी को लू लगती है और उसका समय पर इलाज न किया जाए तो कुछ गंभीर समस्याएं हो सकती हैं, जिनमें ऑर्गन फेल, मौत, ब्रेन डेड भी शामिल हैं। लू लगने पर यहां दिए गए कुछ उपाय मददगार साबित हो सकते हैं।

  • शरीर को ठंडक पहुंचाने के लिए कूलर या पंखे में बैठाएं।
  • जिस व्यक्ति को लू लगी है उसे धूप में न रखें।
  • कपड़ों की मोटी लेयर हटा दें और हवा लगने दें।
  • शरीर को ठंडे पानी के कपड़े से पोछें या ठंडे पानी से नहलाएं।
  • ठंडे पानी में भीगे तौलिये को सिर, गर्दन, बगल और कमर पर रखें। आइस पैक का भी इस्तेमाल किया जा सकता है।
  • इन उपायों के बाद भी शरीर का टेम्प्रेचर कम नहीं होने पर डॉक्टर से तुरंत संपर्क करें।

ये भी पढ़ें- Health Tips : गर्मियों में Immunity स्ट्रॉन्ग करने के लिए डाइट में शामिल करें ये 7 चीजें

हीट-स्ट्रोक से बचने के उपाय-

प्याज है रामबाण: लू से बचने के लिए कच्चा प्याज खाएं। धूप में निकलते समय छिला हुआ प्याज साथ रखकर निकलें।
डाइट पर दें ध्यान: खाली पेट बाहर जाने से बचें। हेल्दी, न्यूट्रिशन और सादा घर का बना भोजन खाएं।

तरल पदार्थों से मिलेगी एनर्जी: नारियल पानी, नींबू पानी, आम पन्ना, सत्तू, बेल का शरबत, छाछ, लस्सी को अपनी डाइट में शामिल करें। ताजे फल और सब्जियां खाएं, बासी खाना अवॉइड करें।

पानी खूब पिएं: पानी की कमी होने से आप डिहाइड्रेशन का शिकार हो सकते हैं। हर थोड़ी देर में पानी पीते रहें।

ये भी पढ़ें- Hair Care Tips: क्या आप भी हैं हेयर फॉल से परेशान? डाइट में आज से ही शामिल करें ये फूड्स, दूर हो जाएगी समस्या

संबंधित खबरें...

Back to top button