हार्टबीट चैक करने के बहाने कंपाउंडर ने की अश्लील हरकत:- प्रकरण दर्ज

Follow on Google News
 हार्टबीट चैक करने के बहाने  कंपाउंडर ने की अश्लील हरकत:- प्रकरण दर्ज
फाइल फोटो
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    बाणगंगा थाना क्षेत्र मे रहने वाली 19 वर्षीय पीड़िता ने पुलिस को शिकायत दी कि उसकी तबीयत खराब होने के कारण वह अपने घर के पास स्थित डॉक्टर के क्लीनिक पर गई।पीड़िता के अनुसार, जब वह क्लीनिक पहुंची तो डॉक्टर मौजूद नहीं थे। इसी दौरान क्लीनिक के कंपाउंड में मौजूद अभिषेक ठाकुर ने कहा कि वह उसे चेक कर लेगा। लेकिन इसके बाद आरोपी ने अश्लील हरकतें करना शुरू कर दीं। विरोध करने पर आरोपी ने धमकी देते हुए कहा कि यदि पीड़िता थाने में शिकायत दर्ज कराएगी तो वह और उसका पति दोनों को जान से मार देगा।पीड़िता ने तुरंत थाने पहुंचकर मामले की रिपोर्ट दर्ज कराई। बाणगंगा पुलिस ने अभिषेक ठाकुर के खिलाफ गंभीर आरोपों के तहत केस दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।

    सीने पर गलत तरीके से हाथ लगाया-

    युवती ने बताया कि चेकअप के दौरान आरोपी ने उसे टेबल पर बैठाकर हार्टबीट चेक करने के बहाने कपड़े हटाने को कहा और सीने पर गलत तरीके से हाथ लगाया। साथ ही अश्लील टिप्पणियां की। विरोध करने पर आरोपी ने धमकी भी दी कि अगर यह बात किसी को बताई तो उसके लिए ठीक नहीं होगा।इसके बाद परिवार संग थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने बताया कि आरोपी अभिषेक ठाकुर के खिलाफ छेड़छाड़ और अश्लील हरकत करने का केस दर्ज कर लिया गया है। आगे की जांच की जा रही है

    Hemant Nagle
    By Hemant Nagle

    हेमंत नागले | पिछले बीस वर्षों से अधिक समय से सक्रिय पत्रकारिता में हैं। वर्ष 2004 में मास्टर ऑफ जर्...Read More

    नई दिल्ली
    --°
    बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
    Source:AccuWeather
    icon

    Latest Posts