ताजा खबरराष्ट्रीय

हरियाणा की फैक्ट्री में बॉयलर फटा, 40 लोग झुलसे, कई गंभीर घायलों, कैमिकल से बुरी तरह झुलसे कर्मचारी

हरियाणा। हरियाणा के रेवाड़ी में शनिवार शाम इंडस्ट्रियल एरिया धारूहेड़ा में बड़ा हादसा हुआ है। यहां लाइफ लॉन्ग फैक्ट्री में बॉयलर फटने से 40 कर्मचारी घायल हो गए हैं। बलास्ट होने से आग लग गई और चारो ओर धुआं फैल गया। बलास्ट के बाद पाइपों से निकले कैमिकल से कई कर्मचारियों के शरीर बुरी तरह झुलस गए। जिन्हें रोहतक रेफर किया गया। घटना की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियों के साथ ही कई एंबुलेंस मौके पर पहुंचीं।

सिविल सर्जन सुरेंद्र यादव ने बताया कि कर्मचारियों को बर्न इंजरी हैं। कुछ को धारूहेड़ा स्थित प्राइवेट अस्पताल में ले जाया गया। दूसरे अस्पतालों को अलर्ट कर दिया है। रेवाड़ी सिविल अस्पताल में 23 कर्मचारी भर्ती हैं। एक गंभीर मरीज को रोहतक PGI रेफर किया गया है। करीब 40 कर्मचारियों के झुलसने का अनुमान है।

रोजाना की तरह काम कर रहे थे कर्मचारी

फैक्ट्री में करीब 7 बजे फैक्ट्री में रोजाना की तरह कर्मचारी काम कर रहे थे। इसी दौरान अचानक जोरदार धमाका हुआ। फैक्ट्री में ब्लास्ट की सूचना के बाद कई एंबुलेंस की गाड़ी फैक्ट्री में पहुंची। साथ ही फायर ब्रिगेड की गाड़ियों को भी मौके पर बुलाया गया। दमकल कर्मियों ने आग पर काबू पाया और एक-एक कर झुलसे कर्मचारियों को बाहर निकालकर ट्रॉमा सेंटर और अन्य अस्पतालों में ले जाया गया।

ये भी पढ़ें-CAA के खिलाफ असदुद्दीन ओवैसी पहुंचे सुप्रीम कोर्ट, याचिका दाखिल कर बोले- तुरंत कानून पर लगाए रोक, NRC का भी मुद्दा उठाया

संबंधित खबरें...

Back to top button