People's Update
Saturday, March 7, 2026
होम
मध्य प्रदेशछत्तीसगढ़राष्ट्रीयमनोरंजन
रील्स इमेज स्टोरीज वीडियो ई-पेपर
People's Update
होम
मध्य प्रदेशछत्तीसगढ़राष्ट्रीयमनोरंजनअंतर्राष्ट्रीयखेलस्वास्थ्यधर्मव्यापार जगतलाइफस्टाइलटेक और ऑटोमोबाइल्सखबरें ज़रा हटकेशिक्षा और करियर
रील्सइमेज स्टोरीजवीडियोई-पेपर
SIP CalculatorHome LoanPersonal LoanCar LoanEducation LoanIncome Tax CalculatorBMI CalculatorAge CalculatorDate Time DifferenceSnake GameMemory GameTyping Game
© 2026 People's Update
Birthday Icon
People's Update

Peoples Update

एक समग्र इलेक्ट्रॉनिक समाचार पत्र जो राष्ट्रीय जनमत से संबंधित सभी मुद्दों पर केंद्रित है।

    Popular Categories

    • Lifestyle
    • Auto
    • Entertainment
    • National
    • Health

    Useful Tools

    • SIP Calculator
    • Personal Loan Calculator
    • Car Loan Calculator
    • Education Loan Calculator
    • Income Tax Calculator

    Other Links

    • Home
    • Videos
    • Reels
    • Story
    • E-Paper

    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Career
    • Disclaimer
    • Advertise With Us
    • Complaint Redressal
    • Sitemap

    Peoples Update © 2026, All Rights Reserved.

    You can contact us at our email ID Loading... or WhatsApp number +919589643990. For any suggestions or complaints, please email Loading.... The number of articles displayed under Hindi categories may differ from the actual number due to tag duplication. For the correct number, please refer to the language-wise article list. If you have any data privacy concerns, please contact Loading....
    People's Update
    Saturday, March 7, 2026
    होम
    मध्य प्रदेशछत्तीसगढ़राष्ट्रीयमनोरंजन
    रील्स इमेज स्टोरीज वीडियो ई-पेपर
    People's Update
    होम
    मध्य प्रदेशछत्तीसगढ़राष्ट्रीयमनोरंजनअंतर्राष्ट्रीयखेलस्वास्थ्यधर्मव्यापार जगतलाइफस्टाइलटेक और ऑटोमोबाइल्सखबरें ज़रा हटकेशिक्षा और करियर
    रील्सइमेज स्टोरीजवीडियोई-पेपर
    SIP CalculatorHome LoanPersonal LoanCar LoanEducation LoanIncome Tax CalculatorBMI CalculatorAge CalculatorDate Time DifferenceSnake GameMemory GameTyping Game
    © 2026 People's Update
    Birthday Icon
    People's Update

    PlayBreaking News

    तेज हुई बेहस, करीना बोलीं- पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ के बीच बैलेंस जरूरी
    राष्ट्रीय

    Haryana Election Result 2024 : लगातार तीसरी बार BJP सरकार, फीकी पड़ी कांग्रेस की जलेबी ट्रिक

    Publish Date: 8 Oct 2024, 6:40 PM (IST)Reading Time: 12 Minute Read
    Follow on Google News
    Haryana Election Result 2024: तमाम दावों और एग्जिट पोल को खारिज करते हुए भाजपा लगातार तीसरी बार हरियाणा में सरकार बनाने जा रही है। राज्य के 57 साल के इतिहास में ऐसा पहली बार हो रहा है। यहां 90 सीटों पर चुनाव हुए, जिसमें से बहुमत का आंकड़ा 46 है। शुरुआती रुझानों में राज्य में कांग्रेस की सरकार बनती नजर आ रही थी, लेकिन कुछ ही देर बाद बड़ा उलटफेर देखने को मिला। 5 अक्टूबर को हुए चुनाव में राज्य में 67.90% वोटिंग हुई, जो पिछले चुनाव से 0.03% कम है। प्रदेश के 2.03 करोड़ मतदाताओं ने 5 अक्टूबर को अपने मत का प्रयोग किया था।

    हरियाणा में किसे कितनी सीट

    पार्टी का नाम जीते आगे कुल
    भारतीय जनता पार्टी - बीजेपी 48 0 48
    इंडियन नेशनल काँग्रेस - आईएनसी 37 0 37
    इंडियन नेशनल लोक दल - आईएनएलडी 2 0 2
    बहुजन समाज पार्टी - बीएसपी 0 0 0
    निर्दलीय - आईएनडी 3 0 3
    कुल 90 0 90
    • कुल सीटें : 90
    • बहुमत : 46

    कौन कहां से जीता

    BJP

    • जीन्‍द : भाजपा के डॉ कृष्ण लाल मिढ़ा 15860 वोटों से जीते, उन्हें 68920 वोट मिले। वहीं कांग्रेस के महावीर गुप्ता को 53060 वोट मिले।
    • खरखौदा : भाजपा के पवन खरखौदा 5635 वोटों से जीते, उन्हें 58084 वोट मिले। वहीं कांग्रेस के जयवीर सिंह को 52449 वोट मिले।
    • हांसी : भाजपा के VINOD BHAYANA 21460 वोटों से जीते, उन्हें 78686 मिले। वहीं कांग्रेस के RAHUL MAKKAR को 57226 वोट मिले।
    • सफीदों : भाजपा के राम कुमार गौतम 4037 वोटों से जीते, उन्हें 58983 मिले। वहीं कांग्रेस के सुभाष गांगोली को 54946 वोट मिले।
    • पुण्डरी : भाजपा के सतपाल जाम्बा 2197 वोटों से जीते, उन्हें 42805 मिले। वहीं निर्दलीय के सतबीर भाणा को 40608 वोट मिले।
    • रादौर : भाजपा के श्याम सिंह राणा 13132 वोटों से जीते, उन्हें 73348 मिले। वहीं कांग्रेस के डॉ. बिशन लाल सैनी को 60216 वोट मिले।
    • घरौंडा : भाजपा के हरविंदर कल्याण 4531 वोटों से जीते, उन्हें 87236 मिले। वहीं कांग्रेस के वरिंदर सिंह राठौड़ को 82705 वोट मिले।
    • राई : भाजपा की कृष्णा गहलावत 4673 वोटों से जीते, उन्हें 64614 मिले। वहीं कांग्रेस के जय भगवान आंतिल को 59941 वोट मिले।
    • सोनीपत : भाजपा के निखिल मदान 29627 वोटों से जीते, उन्हें 84827 मिले। वहीं कांग्रेस के सुरेन्द्र पंवार को 55200 वोट मिले।
    • नरवाना : भाजपा के कृष्ण कुमार 11499 वोटों से जीते, उन्हें 59474 मिले। वहीं कांग्रेस के सतबीर दबलैन को 47975 वोट मिले।
    • बरवाला : भाजपा के रणबीर गंगवा 26942 वोटों से जीते, उन्हें 66843 मिले। वहीं कांग्रेस के रामनिवास घोड़ेला को 39901 वोट मिले।
    • भिवानी : भाजपा के घनश्याम सर्राफ 32714 वोटों से जीते, उन्हें 67087 मिले। वहीं कम्युनिस्ट पार्टी आफ इंडिया (मार्क्‍ससिस्‍ट) के ओम प्रकाश को 34373 वोट मिले।
    • पलवल : भाजपा के गौरव गौतम 33605 वोटों से जीते, उन्हें 109118 मिले। वहीं कांग्रेस के करन सिंह दलाल को 75513 वोट मिले।
    • फरीदाबाद : भाजपा के विपुल गोयल 48388 वोटों से जीते, उन्हें 93651 मिले। वहीं कांग्रेस के लखन कुमार सिंगला को 45263 वोट मिले।
    • कालका : भाजपा की शक्ति रानी शर्मा 10883 वोटों से जीते, उन्हें 60612 मिले। वहीं कांग्रेस के प्रदीप चौधरी को 49729 वोट मिले।
    • इसराना : भाजपा के कृष्ण लाल पंवार 13895 वोटों से जीते, उन्हें 67538 मिले। वहीं कांग्रेस के बलबीर सिंह बाल्मीकी को 53643 वोट मिले।
    • बादशाहपुर : भाजपा के राव नरबीर सिंह 60705 वोटों से जीते, उन्हें 145503 मिले। वहीं कांग्रेस के वर्धन यादव को 84798 वोट मिले।
    • लाडवा : भाजपा के नायब सिंह 16054 वोटों से जीते, उन्हें 70177 मिले। वहीं कांग्रेस के मेवा सिंह को 54123 वोट मिले।
    • समालखा : भाजपा के मनमोहन भड़ाना 19315 वोटों से जीते, उन्हें 81293 मिले। वहीं कांग्रेस के धर्म सिंह छोकर को 61978 वोट मिले।
    • तोशाम : भाजपा की श्रुति चौधरी 14257 वोटों से जीती, उन्हें 76414 मिले। वहीं कांग्रेस के अनिरुद्ध चौधरी को 62157 वोट मिले।
    • गोहाना : भाजपा के अरविन्द कुमार शर्मा 10429 वोटों से जीते, उन्हें 57055 मिले। वहीं कांग्रेस के जगबीर सिंह मलिक को 46626 वोट मिले।
    • दादरी : भाजपा के सुनील सतपाल सांगवान 1957 वोटों से जीते, उन्हें 57055 मिले। वहीं कांग्रेस की मनीषा सांगवान को 63611 वोट मिले।
    • गुड़गांव : भाजपा के मुकेश शर्मा 68045 वोटों से जीते, उन्हें 122615 वोट मिले। वहीं कांग्रेस के नवीन गोयल को 54570 वोट मिले।
    • फरीदाबाद एनआईटी : भाजपा के सतीश कुमार फागना 33217 वोटों से जीते, उन्हें 91992 वोट मिले। वहीं कांग्रेस के नीरज शर्मा को 58775 वोट मिले।
    • तिगांव : भाजपा के राजेश नगर 37401 वोटों से जीते, उन्हें 94229 वोट मिले। वहीं निर्दलीय ललित नागर पुत्र स्वर्गीय भारत सिंह नगर को 56828 वोट मिले।
    • पटौदी : भाजपा की बिमला चौधरी 46530 वोटों से जीते, उन्हें 98519 वोट मिले। वहीं कांग्रेस की पर्ल चौधरी को 51989 वोट मिले।
    • नलवा : भाजपा के रणधीर पनिहार 12144 वोटों से जीते, उन्हें 66330 वोट मिले। वहीं कांग्रेस के अनिल मान को 54186 वोट मिले।
    • नीलोखेड़ी : भाजपा के भगवान दास 18845 वोटों से जीते, उन्हें 77902 वोट मिले। वहीं कांग्रेस के धर्मपाल को 59057 वोट मिले।
    • बवानी खेड़ा : भाजपा के कपूर सिंह 21779 वोटों से जीते, उन्हें 80077 वोट मिले। वहीं कांग्रेस के प्रदीप नरवाल को 58298 वोट मिले।

    कांग्रेस

    • नूंह : कांग्रेस के आफ़ताब अहमद 46963 वोटों से जीते, उन्हें 91833 वोट मिले। वहीं भाजपा के संजय सिंह को 15902 वोट मिले।
    • पेहोवा : कांग्रेस के मनदीप चट्ठा 6553 वोटों से जीते, उन्हें 64548 वोट मिले। वहीं भाजपा के जय भगवान शर्मा (डीडी) को 57995 वोट मिले।
    • जुलाना : कांग्रेस की विनेश 6015 वोटों से जीतीं, उन्हें 65080 वोट मिले। वहीं भाजपा के योगेश कुमार को 59065 वोट मिले।
    • पुनहाना : कांग्रेस के मोहम्मद इल्यास 31916 वोटों से जीते, उन्हें 85300 वोट मिले। वहीं निर्दलीय के रहीश खां को 53384 वोट मिले।
    • फिरोजपुर झिरका : कांग्रेस के मम्मन खां 98441 वोटों से जीते, उन्हें 130497 वोट मिले। वहीं भाजपा के नसीम अहमद को 32056 वोट मिले।
    • थानेसर : कांग्रेस के अशोक कुमार अरोड़ा 3243 वोटों से जीते, उन्हें 70076 वोट मिले। वहीं भाजपा के सुभाष सुधा को 66833 वोट मिले।
    • शाहबाद : कांग्रेस के राम करण 6441 वोटों से जीते, उन्हें 61050 वोट मिले। वहीं भाजपा के सुभाष चन्द को 54609 वोट मिले।
    • नारायणगढ़ : कांग्रेस की शैली चौधरी 15094 वोटों से जीते, उन्हें 62180 वोट मिले। वहीं भाजपा के डॉ. पवन सैनी को 47086 वोट मिले।
    • कैथल : कांग्रेस के आदित्य सुरजेवाला 8124 वोटों से जीते, उन्हें 83744 वोट मिले। वहीं भाजपा के लीला राम को 75620 वोट मिले।
    • रतिया : कांग्रेस के जरनैल सिंह 21442 वोटों से जीते, उन्हें 86426 वोट मिले। वहीं भाजपा की सुनीता दुग्गल को 64984 वोट मिले।
    • भिवानी : भाजपा के घनश्याम सर्राफ 32714 वोटों से जीते, उन्हें 67087 मिले। वहीं कम्युनिस्ट पार्टी आफ इंडिया (मार्क्‍ससिस्‍ट) के ओम प्रकाश को 34373 वोट मिले।
    • कालांवाली : कांग्रेस के शीशपाल केहरवाला 22959 वोटों से जीते, उन्हें 66728 वोट मिले। वहीं भाजपा के राजेंद्र सिंह देसूजोधा को 43769 वोट मिले।
    • टोहाना : कांग्रेस के परमवीर सिंह 10836 वोटों से जीते, उन्हें 88522 वोट मिले। वहीं भाजपा के देवेन्द्र सिंह बबली को 77686 वोट मिले।
    • हथीन : कांग्रेस के मो. इसराईल 32396 वोटों से जीते, उन्हें 79907 वोट मिले। वहीं भाजपा के मनोज कुमार को 47511 वोट मिले।
    • गढ़ी सांपला-किलोई : कांग्रेस के भूपेन्द्र सिंह हुड्डा 71465 वोटों से जीते, उन्हें 108539 वोट मिले। वहीं भाजपा की मन्जू को 37074 वोट मिले।
    • पंचकुला : कांग्रेस के चंदर मोहन 1997 वोटों से जीते, उन्हें 67397 वोट मिले। वहीं भाजपा के ज्ञान चंद गुप्ता को 65400 वोट मिले।
    • अम्‍बाला शहर : कांग्रेस के निर्मल सिंह मोहड़ा 11131 वोटों से जीते, उन्हें 84475 वोट मिले। वहीं भाजपा के असीम गोयल नन्यौला को 73344 वोट मिले।
    • बरोदा : कांग्रेस के इंदुराज सिंह नरवाल 5642 वोटों से जीते, उन्हें 54462 वोट मिले। वहीं निर्दलीय कपूर सिंह नरवाल को 48820 वोट मिले।
    • सिरसा : कांग्रेस के गोकुल सेतिया 7234 वोटों से जीते, उन्हें 79020 वोट मिले। वहीं हरियाणा लोकहित पार्टी के गोपाल कांडा को 71786 वोट मिले।
    • ऐलनाबाद : कांग्रेस के भरत सिंह बैनीवाल 15000 वोटों से जीते, उन्हें 77865 वोट मिले। वहीं इंडियन नेशनल लोक दल के अभय सिंह चौटाला को 62865 वोट मिले।
    • उकलाना : कांग्रेस के नरेश सेलवाल 28092 वोटों से जीते, उन्हें 78448 वोट मिले। वहीं भाजपा के अभय सिंह चौटाला को 50356 वोट मिले।
    • लोहारू : कांग्रेस के राजबीर फरतिया 792 वोटों से जीते, उन्हें 81336 वोट मिले। वहीं भाजपा के जय प्रकाश दलाल को 80544 वोट मिले।
    • महम : कांग्रेस के बलराम दांगी 18060 वोटों से जीते, उन्हें 56865 वोट मिले। वहीं हरियाणा जन सेवक पार्टी के बलराज कुंडू को 38805 वोट मिले।
    • पुनहाना : कांग्रेस के मोहम्मद इल्यास 31916 वोटों से जीते, उन्हें 85300 वोट मिले। वहीं निर्दलीय रहीश खां को 53384 वोट मिले।
    • पृथला : कांग्रेस के रघुबीर तेवतिया 20541 वोटों से जीते, उन्हें 70262 वोट मिले। वहीं भाजपा के टेकचन्द शर्मा को 49721 वोट मिले।
    • सढौरा : कांग्रेस की रेनू बाला 1699 वोटों से जीतीं, उन्हें 57534 वोट मिले। वहीं भाजपा के बलवंत सिंह को 55835 वोट मिले।
    • मुलाना : कांग्रेस की पूजा 12865 वोटों से जीतीं, उन्हें 79089 वोट मिले। वहीं भाजपा की संतोष चौहान सारवान को 66224 वोट मिले।
    निर्दलीय IND
    • गन्‍नौर : निर्दलीय देवेंद्र कादियान 35209 वोटों से जीते, उन्हें 77248 वोट मिले। वहीं कांग्रेस के कुलदीप शर्मा को 42039 वोट मिले।
    • हिसार : निर्दलीय सावित्री जिन्दल 18941 वोटों से जीतीं, उन्हें 49231 वोट मिले। वहीं कांग्रेस के राम निवास राड़ा को 30290 वोट मिले।
    • बहादुरगढ़ : निर्दलीय राजेश जून 41999 वोटों से जीते, उन्हें 73191 वोट मिले। वहीं बीजेपी के दिनेश कौशिक को 31192 वोट मिले।
    https://www.youtube.com/watch?v=T1FI4AEO_VE

    रुझानों में BJP 49 सीटों पर आगे

    हरियाणा चुनावों के अभी तक के रुझानों में बीजेपो को लगातार बढ़त मिलती नजर आ रही है। बीजेपी 49 सीटों पर आगे चल रही है जबकि कांग्रेस 35 सीटों पर आगे है। इसके अलावा INLD एक, BSP एक और IND चार सीटों पर आगे है।

    रुझानों में BJP को मिला बहुमत

    हरियाणा चुनाव के रुझान तेजी से बदल रहे हैं। रुझानों में बीजेपी को स्पष्ट बहुमत मिल गया है। फिलहाल 47 सीटों पर बीजेपी आगे चल रही है, जबकि कांग्रेस 39 सीटों पर आगे है।

    बराबरी पर BJP और कांग्रेस

    सुबह 9:44 बजे एक समय ऐसा आ गया जब दोनों पार्टी 43-43 सीटों पर आ गईं। इसके बाद भाजपा 46 सीटों तक पहुंच गई।

    शुरुआती रुझानों में कांग्रेस को बहुमत

    हरियाणा में शुरुआती रुझानों में कांग्रेस सूबे की 90 में से 62 सीटों पर आगे चल रही है जबकि बीजेपी 14 सीटों पर आगे चल रही है। वहीं INLD और अन्य तीन-तीन सीटों पर आगे है। दुष्यंत चौटाला की जेजेपी एक सीट पर आगे है।

    हरियाणा के 5 बड़े चेहरे

    1. लाडवाः नायब सिंह सैनी (बीजेपी) V/s मेवा सिंह (कांग्रेस)
    2. अटेली: आरती राव सिंह (बीजेपी) V/s अनीता यादव (कांग्रेस)
    3. जुलाना: विनेश फोगाट (कांग्रेस) V/s योगेश बैरागी (बीजेपी)
    4. मुलाना: संतोष चौहान सारवान (बीजेपी) V/s पूजा चौधरी (कांग्रेस)
    5. हिसार: सावित्री जिंदल (निर्दलीय) V/s कमल गुप्ता (बीजेपी)

    हरियाणा में 67.90% वोटिंग

    हरियाणा में 5 अक्टूबर को एक ही चरण में वोटिंग हुई थी। इस बार हरियाणा चुनाव में 67.90% वोटिंग हुई। सबसे ज्यादा मतदान ऐलनाबाद में 80.61% और सबसे कम मतदान बड़खल में 48.27% हुआ। जबकि लोकसभा चुनाव में 64.8 फीसदी वोट पड़े थे।

    हरियाणा की 90 सीटों पर मैदान में 1031 उम्मीदवार

    हरियाणा में विधानसभा की कुल 90 सीटें हैं। राज्य की इन सीटों पर 1031 उम्मीदवारों ने चुनाव लड़ा, जिनमें 930 पुरुष और 101 महिलाएं शामिल हैं। हरियाणा की सभी सीटों पर 5 अक्टूबर को एक ही चरण में वोटिंग हुई थी। मतदान के लिए हरियाणा में 20 हजार 632 मतदान केंद्र बनाए गए थे, जिनमें से 13500 बूथ ग्रामीण और 7132 बूथ शहरी इलाकों में थे।

    हरियाणा के पिछले विधानसभा चुनाव के नतीजे

    2019 के पिछले विधानसभा चुनाव नतीजों की बात करें तो बीजेपी 36.5 फीसदी वोट शेयर के साथ 40 सीटें जीतकर सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी थी। कांग्रेस 28.1 फीसदी वोट शेयर के साथ 31 सीटें जीतकर दूसरे स्थान पर रही। तीसरे नंबर पर रही जेजेपी ने 14.8 फीसदी वोट शेयर के साथ 10 सीटें जीती थीं। आईएनएलडी 2.1 फीसदी वोट शेयर के साथ एक सीट और अन्य 18.2 फीसदी वोट शेयर के साथ 8 सीटें जीतने में सफल रही थी।

    किस सीट से कौन से दिग्गज लड़ रहे सियासी जंग?

    हरियाणा विधानसभा चुनाव में सियासी मैदान में उतरने वालों में प्रमुख लोगों के नाम हैं-
    • लाडवा सीट से सीएम नायब सिंह सैनी
    • गढ़ी सांपला-किलोई से विपक्ष के नेता भूपेंद्र सिंह हुड्डा
    • ऐलनाबाद से इनेलो के अभय चौटाला
    • उचाना कलां से जेजेपी के दुष्यंत चौटाला
    • अंबाला कैंट से भाजपा के अनिल विज
    • नारनौंद से कैप्टन अभिमन्यु
    • बादली से ओपी धनखड़
    • कलायत से AAP के अनुराग ढांडा
    • जुलाना से कांग्रेस की विनेश फोगाट
    • तोशाम सीट से बीजेपी की पूर्व सांसद श्रुति चौधरी और अनिरुद्ध चौधरी दोनों चचेरे भाई चुनाव लड़ रहे हैं।

    राज्य में पहली बार 5 राजनीतिक दल चुनाव मैदान में

    • राज्य में पहली बार 5 राजनीतिक दल- कांग्रेस, भाजपा, जननायक जनता पार्टी (JJP), इंडियन नेशनल लोकदल (INLD) और आम आदमी पार्टी (AAP) चुनाव मैदान में है।
    • भाजपा और AAP को छोड़कर बाकी सभी दल दूसरे दलों के साथ गठबंधन में चुनाव लड़ रहे हैं।
    • कांग्रेस ने CPI-M के साथ एक सीट पर गठबंधन किया है।
    • जजपा, सांसद चंद्रशेखर आजाद की आजाद समाज पार्टी (ASP) के साथ, जबकि इनेलो, बहुजन समाज पार्टी (BSP) के साथ मिलकर चुनाव लड़ रही है।

    हरियाणा में बीजेपी-कांग्रेस के कितने उम्मीदवार?

    • BJP- 89 (सिरसा में गोपाल कांडा को समर्थन)
    • INC- 89 (भिवानी में CPM को समर्थन)
    • AAP- 88
    • JJP- 66
    • ASP- 12
    • INLD- 51
    • BSP- 35

    Peoples Update

    People's Update

    PeoplesUpdate

    Peopleupdate

    Stay Updated!
    Join our WhatsApp channel for latest news
    →
    Manisha Dhanwani
    By Manisha Dhanwani

    मनीषा धनवानी | जागरण लेकसिटी यूनिवर्सिटी से BJMC | 6 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव में सब-एडिटर, एंकर, ...Read More

    Related Posts

    icon

    Latest Posts

    तेज हुई बेहस, करीना बोलीं- पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ के बीच बैलेंस जरूरी

    दीपिका पादुकोण की 8 घंटे की वर्क शिफ्ट :तेज हुई बेहस, करीना बोलीं- पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ के बीच बैलेंस जरूरी

    उनकी राजनीतिक सोच से राष्ट्रपति का अपमान हुआ, ममता पर जमकर फूटा PM मोदी का गुस्सा

    ममता सरकार ने सारी हदे लांघी ;उनकी राजनीतिक सोच से राष्ट्रपति का अपमान हुआ, ममता पर जमकर फूटा PM मोदी का गुस्सा

    टॉफी का लालच देकर घर ले गया पड़ोसी, स्थानीय लोगों ने पुलिस के हवाले किया

    भोपाल में 8 साल की मासूम से दुष्कर्म :टॉफी का लालच देकर घर ले गया पड़ोसी, स्थानीय लोगों ने पुलिस के हवाले किया

    और तभी पेट में मिला गया ऐसा खजाना, चंद सेकंड में किसान हो गया मालामाल

    बत्तख जा रहा था कटने!और तभी पेट में मिला गया ऐसा खजाना, चंद सेकंड में किसान हो गया मालामाल

    प्रोटोकॉल पर छिड़ी जंग, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आखिर 'दीदी' पर क्यों भड़कीं!

    बंगाल: प्रोटोकॉल पर छिड़ी जंग, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आखिर 'दीदी' पर क्यों भड़कीं!

    4.18 करोड़ का इनाम था घोषित, INSAS राइफल और AK-47 जैसे 124 हथियार बरामद

    तेलंगाना में 130 माओवादियों का आत्मसमर्पण :4.18 करोड़ का इनाम था घोषित, INSAS राइफल और AK-47 जैसे 124 हथियार बरामद

    जींद में रंग बनाने वाली फैक्ट्री में लगी भीषण आग, 5 महिलाओं की मौत; 15 से ज्यादा मजदूर झुलसे

    Haryana News :जींद में रंग बनाने वाली फैक्ट्री में लगी भीषण आग, 5 महिलाओं की मौत; 15 से ज्यादा मजदूर झुलसे

    भारतीयों का दिल तोड़ना पड़े तो कोई दिक्कत नहीं होगी, सूर्या की टीम मजबूत, लेकिन ट्रॉफी का दबाव फिर भी रहेगा

    फाइनल से पहले सैंटनर!भारतीयों का दिल तोड़ना पड़े तो कोई दिक्कत नहीं होगी, सूर्या की टीम मजबूत, लेकिन ट्रॉफी का दबाव फिर भी रहेगा

    एक्शन से भरपूर ‘धुरंधर 2’ का ट्रेलर रिलीज, ‘हमजा’ बनकर लौटे रणवीर सिंह; जानें कौन होगा ल्यारी का नया बादशाह

    Dhurandhar 2 Trailer :एक्शन से भरपूर ‘धुरंधर 2’ का ट्रेलर रिलीज, ‘हमजा’ बनकर लौटे रणवीर सिंह; जानें कौन होगा ल्यारी का नया बादशाह

    नगर- निगम की गाड़ी ने अन्य ड्राइवर को मारी टक्कर, पैर कुचला, गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती

    भोपाल :नगर- निगम की गाड़ी ने अन्य ड्राइवर को मारी टक्कर, पैर कुचला, गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती

    Peoples Update

    एक समग्र इलेक्ट्रॉनिक समाचार पत्र जो राष्ट्रीय जनमत से संबंधित सभी मुद्दों पर केंद्रित है।

      Popular Categories

      • Lifestyle
      • Auto
      • Entertainment
      • National
      • Health

      Useful Tools

      • SIP Calculator
      • Personal Loan Calculator
      • Car Loan Calculator
      • Education Loan Calculator
      • Income Tax Calculator

      Other Links

      • Home
      • Videos
      • Reels
      • Story
      • E-Paper

      • About Us
      • Contact Us
      • Privacy Policy
      • Career
      • Disclaimer
      • Advertise With Us
      • Complaint Redressal
      • Sitemap

      Peoples Update © 2026, All Rights Reserved.

      You can contact us at our email ID Loading... or WhatsApp number +919589643990. For any suggestions or complaints, please email Loading.... The number of articles displayed under Hindi categories may differ from the actual number due to tag duplication. For the correct number, please refer to the language-wise article list. If you have any data privacy concerns, please contact Loading....