Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

नशे में पुलिसकर्मी...?यमुनानगर के रेलवे रोड पर पुलिस लोगो लगी कार का तांडव, कई वाहनों को रौंदा

यमुनानगर की रेलवे रोड पर पुलिस का लोगो लगी तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर बाजार में घुस गई। हादसे में चार एक्टिवा और एक कार क्षतिग्रस्त हो गईं। चालक के नशे में होने का आरोप है। पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हुई, जबकि पुलिस जांच जारी है।
यमुनानगर के रेलवे रोड पर पुलिस लोगो लगी कार का तांडव, कई वाहनों को रौंदा
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    यमुनानगर की रेलवे रोड पर शुक्रवार रात उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब पुलिस का लोगो लगी एक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर बाजार किनारे खड़े वाहनों से टकरा गई। हादसा इतना अचानक हुआ कि सड़क और बाजार में मौजूद लोग जान बचाकर इधर-उधर भागने लगे।

    चार एक्टिवा और एक कार क्षतिग्रस्त

    प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बेकाबू कार ने करीब चार एक्टिवा और एक कार को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि कई वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। गनीमत रही कि हादसे में कोई बड़ा जानी नुकसान नहीं हुआ।

    पुलिस का लोगो लगी गाड़ी, सवालों में चालक

    हादसे के बाद लोगों में उस समय और ज्यादा सवाल खड़े हो गए, जब देखा गया कि कार के आगे हरियाणा पुलिस का लोगो लगा हुआ था। मौके से हरियाणा पुलिस के उपनिरीक्षक बलविंदर सिंह के नाम का एक पहचान पत्र (ID कार्ड) भी बरामद हुआ है। हालांकि, अभी तक यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि गाड़ी चला रहा व्यक्ति वास्तव में पुलिसकर्मी है या नहीं।

    नशे में होने का आरोप, Dial-112 ने चालक को पकड़ा

    घटना की सूचना मिलते ही डायल-112 की पुलिस टीम मौके पर पहुंची और गाड़ी चला रहे व्यक्ति को अपने साथ ले गई। स्थानीय लोगों और व्यापारियों का आरोप है कि चालक पूरी तरह नशे में था, जिस वजह से वह वाहन पर नियंत्रण नहीं रख सका।

    पूरी घटना CCTV में कैद

    यह पूरी वारदात पास में लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई है। फुटेज में साफ देखा जा सकता है कि कैसे तेज रफ्तार कार एक के बाद एक खड़े वाहनों को टक्कर मारती चली जाती है। वीडियो देखकर लोगों में गुस्सा और डर दोनों साफ नजर आ रहा है।

    व्यापारी बोले- कुछ सेकेंड की देरी से हो सकता था बड़ा हादसा

    स्थानीय व्यापारी सुधीर ने बताया कि अगर कुछ सेकेंड की भी देरी हो जाती, तो बड़ा हादसा हो सकता था। उन्होंने कहा कि टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि उनकी कार और एक्टिवा पूरी तरह टूट गईं। व्यापारियों ने मामले की निष्पक्ष जांच और नुकसान की भरपाई की मांग की है।

    पुलिस की ओर से बयान का इंतजार

    फिलहाल पुलिस की ओर से इस मामले में कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है। जांच के बाद ही साफ हो पाएगा कि गाड़ी चला रहा व्यक्ति पुलिसकर्मी था या नहीं और उसके खिलाफ क्या कार्रवाई की जाएगी।

    Shivani Gupta
    By Shivani Gupta

    शिवानी गुप्ता | MCU, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में ग्रेजुएशन | 9 वर्षों की टीवी और डिजिटल तक की य...

    Latest Posts