PlayBreaking News

धांसू लुक और दमदार इंजन वाली Harley-Davidson Sportster S बाइक लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स

Follow on Google News
नई दिल्ली। पावरफुल बाइक बनाने वाली कंपनी हार्ले डेविडसन ने भारत में अपनी नई बाइक Harley-Davidson Sportster S को लॉन्च कर दिया है। लिक्विड-कूलिंग, डुअल ओवरहेड कैमशाफ्ट और वेरिएबल वॉल्व टाइमिंग जैसी तकनीक के साथ, स्पोर्टस्टर एस कंपनी की सबसे एडवांस क्रूजर बाइक्स में से एक है।

बाइक की कीमत

Harley-Davidson Sportster S की कीमत 15.51 लाख रुपए (एक्स-शोरूम) रखी गई है। भारतीय बाजार में इसका मुकाबला इंडियन FTR जैसी बाइक्स से होने वाला है। इस बाइक की बिक्री कंपनी पहले से इंटरनेशनल मार्केट में कर रही है हार्ले-डेविडसन स्पोर्टर एस तीन कलर ऑप्शन- विविड ब्लैक, स्टोन वाश व्हाइट पर्ल और मिडनाइट क्रिमसन में उपलब्ध है। कंपनी ने मोटरसाइकिल के लिए बुकिंग शुरू कर दी है और डिलीवरी इस महीने के अंत में होने की उम्मीद है।

पावरफुल है इंजन

इस बाइक की सबसे बड़ी खासियत इसका 1250 सीसी का लिक्विड कूल्ड, वी-ट्विन इंजन है। इंजन 119.3bbhp की पावर और 127.4Nm का पीक टॉर्क जेनरेट करता है। यही इंजन कंपनी की Pan America 1250 एडवेंचर टूरिंग मोटरसाइकिल में भी दिया गया है। यह आधुनिक इंजन 6-स्पीड गियरबॉक्स और स्लिपर क्लच से भी लैस है।

ऐसे हैं फीचर्स

फीचर्स की बात करें तो इसमें 4.0 इंच की TFT स्क्रीन दी गई है। इससे ब्लूटूथ के जरिए स्मार्टफोन कनेक्ट किया जा सकता है और नेविगेशन की सुविधा का लाभ भी लिया जा सकेगा। बाइक में चार राइडिंग मोड्स- रोड, स्पोर्ट्स, रेन और कस्टम मिलते हैं। इसमें ऑल-एलईडी लाइटिंग, क्रूज कंट्रोल और टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम जैसे फीचर्स भी हैं। बाइक में कॉर्नरिंग एन्हांस्ड एंटी-लॉक ब्रेकिंग सिस्टम (C-ABS) मिलता है जो मोटरसाइकिल के लीन एंगल को ध्यान में रखता है।
Manisha Dhanwani
By Manisha Dhanwani

मनीषा धनवानी | जागरण लेकसिटी यूनिवर्सिटी से BJMC | 6 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव में सब-एडिटर, एंकर, ...Read More

नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts