Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

हरदा में अवैध रेत से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त, आरोपी चालक फरार

अवैध रेत उत्खनन और परिवहन के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना हंडिया पुलिस ने सोमवार तड़के बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध रेत से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त की है। कार्रवाई के दौरान चालक वाहन छोड़कर अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया।
हरदा में अवैध रेत से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त, आरोपी चालक फरार
हरदा में अवैध रेत से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त

हरदा। पुलिस ने मौके से फार्मट्रैक ट्रैक्टर, बिना नंबर की नीले रंग की ट्रॉली और 371.5184 घन फीट अवैध रेत जब्त की है। जब्त किए गए ट्रैक्टर-ट्रॉली और रेत की कुल कीमत करीब 9 लाख 15 हजार रुपये बताई जा रही है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 

मुखबिर से मिली थी अवैध रेत परिवहन की सूचना

पुलिस के अनुसार, बीती रात गश्त के दौरान मुखबिर से सूचना मिली थी कि नेमावर की ओर से फोरलेन एनएच-47 के रास्ते नीले रंग के फार्मट्रैक ट्रैक्टर क्रमांक MP37ZH3757 में बिना नंबर की ट्रॉली जोड़कर अवैध रेत का परिवहन किया जा रहा है। सूचना मिलते ही हंडिया पुलिस टीम ने ग्राम बागरुल के पास फोरलेन रोड ब्रिज पर घेराबंदी की।

ये भी पढ़ें: सीहोर में भाजपा की जिला कार्यशाला: बूथ-बूथ पहुंचेगा ‘सेवा संकल्प अभियान’, विकसित भारत 2047 का लिया संकल्प

पुलिस को देखकर चालक वाहन छोड़कर भागा

इसी दौरान पुलिस टीम को ट्रैक्टर-ट्रॉली आती दिखाई दी। पुलिस को देखकर चालक वाहन रोककर अंधेरे का फायदा उठाते हुए मौके से फरार हो गया। पुलिस टीम ने ट्रॉली की तलाशी ली तो उसमें 371.5184 घन फीट अवैध रेत भरी मिली।

Breaking News

जांच में जुटी पुलिस 

पुलिस ने जब्त ट्रैक्टर-ट्रॉली को सुरक्षित थाना परिसर में खड़ा कराया है। अवैध रेत उत्खनन और परिवहन के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस की यह कार्रवाई की गई है और मामले में आगे की जांच शुरू कर दी गई है।

Uttam Tenguriya
By Uttam Tenguriya

हरदा जिला ब्यूरों - पीपुल्स समाचार संभागीय अध्यक्ष ( नर्मदापुरम) - पत्रकार कल्याण परिषद संचालक -...Read More

Latest Posts