हरदा में सूने मकान में चोरी का खुलासा :3 दिन में दो आरोपी गिरफ्तार, नकदी- मोटरसाइकिल सहित कई सामान जब्त

घटना के समय फरियादी कमलेश अपने पुत्र रुद्र के उपचार के लिए परिवार सहित इंदौर गए हुए थे। उनके भाई योगेश पिता गोपाल लूनिया, उम्र 26 वर्ष, निवासी ग्राम भून्नास द्वारा थाना कोतवाली हरदा में रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि अज्ञात चोर घर से सोने-चांदी के आभूषण एवं नगदी चोरी कर ले गए हैं।
Follow on Google News
3 दिन में दो आरोपी गिरफ्तार, नकदी- मोटरसाइकिल सहित कई सामान जब्त
पुलिस हिरासत में दोनों आरोपी

पीपुल्स संवाददाता, हरदा। कोतवाली पुलिस को चोरी के मामले में बड़ी सफलता। मिली है। पुलिस ने महज तीन दिन में चोरी का खुलासा कर दो आरोपी गिरफ्तार किया है। उनके कब्जे से चोरी का माल, नगदी एवं घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल बरामद की है। पुलिस ने बताया कि 14 जुलाई को फरियादी कमलेश पिता गोपाल लूनिया, उम्र 38 वर्ष, निवासी ग्राम भून्नास, हाल निवासी मंगल होम कॉलोनी, हरदा के सूने मकान का ताला तोड़कर अज्ञात चोरों द्वारा चोरी की घटना को अंजाम दिया गया।

घटना के समय इंदौर गया था कमलेश

घटना के समय फरियादी कमलेश अपने पुत्र रुद्र के उपचार के लिए परिवार सहित इंदौर गए हुए थे। उनके भाई योगेश पिता गोपाल लूनिया, उम्र 26 वर्ष, निवासी ग्राम भून्नास द्वारा थाना कोतवाली हरदा में रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि अज्ञात चोर घर से सोने-चांदी के आभूषण एवं नगदी चोरी कर ले गए हैं। इस संबंध में थाना कोतवाली हरदा में अपराध क्रमांक 463/26 अंतर्गत धारा 331(4), 305(ए) बीएनएस के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना प्रारंभ की गई। वहीं, घटना की सूचना तत्काल वरिष्ठ अधिकारियों को दी गई। इसके बाद पुलिस अधीक्षक शशांक के निर्देश तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अमित कुमार मिश्रा एवं एसडीओपी शालिनी परस्ते के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी कोतवाली द्वारा अज्ञात आरोपियों की तलाश के लिए विशेष टीम गठित की गई।

Breaking News

फरियादी से दोबारा की गई पूछताछ

जांच के दौरान फरियादी कमलेश से पुनः विस्तृत पूछताछ की गई, जिसमें उन्होंने बताया कि वास्तविक रूप से चोरी गए सामान में दो जोड़ी चांदी की पायल, एक जोड़ी चांदी के कड़े तथा ₹20,000 नगद शामिल थे। उन्होंने यह भी बताया कि प्रारंभिक रिपोर्ट उनके भाई द्वारा जानकारी के अभाव में दर्ज कराई गई थी, जिससे चोरी गए सामान के संबंध में कुछ त्रुटियां रह गई थीं। थाना कोतवाली की टीम ने लगातार प्रयास करते हुए मात्र तीन दिनों में चोरी की घटना का सफल खुलासा कर दो आरोपियों को 18 जुलाई को गिरफ्तार किया गया।

पूछताछ में आरोपी जसविंदर पिता अर्जुन सिंह उर्फ ठाकुर सिकलीगर उम्र 24 वर्ष, निवासी शकूर कॉलोनी, हरदा एवं राहुल पिता सुल्तान सिंह खींची, उम्र 23 वर्ष, निवासी बंगाली कॉलोनी, नर्मदापुरम ने चोरी की वारदात करना स्वीकार किया। आरोपियों के कब्जे से दो जोड़ी चांदी की पायल, एक जोड़ी चांदी के कड़े, ₹10,000 नगद तथा घटना में प्रयुक्त काले रंग की पल्सर मोटरसाइकिल बरामद की गई। इस प्रकार कुल 1 लाख 20 हजार मूल्य का मशरूका बरामद किया गया है। संपूर्ण कार्रवाई में सउनि रामभोग शर्मा, सउनि भगवानदास यादव ,आरक्षक प्रदीप मालवीय एवं आरक्षक नीलेश पटेल, बीरेन्द्र राजपूत, रामनरेश एवं सायबर सेल की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

News Edited by- Aakash Waghmare

Uttam Tenguriya
By Uttam Tenguriya
नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts