Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

हरदा में एसआईटी की बड़ी कार्रवाई, अनिल माणिक हत्याकांड का मुख्य आरोपी गिरफ्तार

हरदा के बहुचर्चित अनिल माणिक हत्याकांड में पुलिस एसआईटी ने बड़ी कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी धर्मेंद्र उर्फ धर्मू पटेल को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी करीब 3 साल 9 महीने से फरार था और उसकी गिरफ्तारी पर 30 हजार रुपए का इनाम घोषित था।
हरदा में एसआईटी की बड़ी कार्रवाई, अनिल माणिक हत्याकांड का मुख्य आरोपी गिरफ्तार
अनिल माणिक हत्याकांड का मुख्य आरोपी गिरफ्तार

हरदा। टिमरनी एसडीओपी आकांक्षा तलैया के नेतृत्व में 30 सदस्यीय एसआईटी ने रविवार को रातातलाई में घेराबंदी कर आरोपी को गिरफ्तार किया। वर्ष 2023 में दर्ज इस मामले में आरोपी लगातार पुलिस की गिरफ्त से बाहर था। आरोपी को रविवार को ही कोर्ट में पेश कर जेल दाखिल कराने की कार्रवाई की जा रही है।

रातातलाई में होने की मिली थी सूचना

टिमरनी एसडीओपी आकांक्षा तलैया ने बताया कि रविवार को आरोपी धर्मेंद्र के रातातलाई में होने की खबर मिली थी। इसके बाद एसआईटी की 30 सदस्यीय टीम ने घेराबंदी कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। मुख्य आरोपी की गिरफ्तारी के बाद लंबे समय से चर्चित इस हत्याकांड में पुलिस की कार्रवाई को महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

ये भी पढ़ें: भोपाल में CJP की स्कूल ऑडिट बैठक में हंगामा, छात्रों ने लगाए नारे; मौके पर पहुंचा भारी पुलिस बल

30 हजार रुपए का इनाम था घोषित

मामला वर्ष 2023 का है और तभी से आरोपी फरार था। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए एसआईटी का गठन किया गया था। वहीं मुख्य आरोपी धर्मेंद्र उर्फ धर्मू पटेल की गिरफ्तारी पर 30 हजार रुपए का इनाम भी घोषित किया गया था। पुलिस टीम लगातार उसकी तलाश में संभावित स्थानों पर दबिश दे रही थी।

Breaking News

हत्या सहित इन धाराओं में दर्ज था मामला

वर्ष 2023 में घटित जघन्य हत्या के संबंध में थाना टिमरनी में अपराध क्रमांक 13/2023 धारा 302, 201, 120-बी भादवि और धारा 3 (2) (v) अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति अत्याचार निवारण अधिनियम के अंतर्गत अपराध पंजीबद्ध किया गया था। प्रकरण की विवेचक और एसआईटी का नेतृत्व टिमरनी एसडीओपी आकांक्षा तलैया कर रही थीं। आरोपी लंबे समय से पुलिस की गिरफ्त से बाहर था।

संभावित स्थानों पर लगातार दी गई दबिश

मुख्य आरोपी को पकड़ने के लिए एसआईटी ने संभावित स्थानों पर दबिश दी थी, लेकिन आरोपी लगातार पुलिस की गिरफ्त से बाहर था। इस बीच रविवार को उसके रातातलाई में मौजूद होने की सूचना मिली। सूचना मिलते ही एसआईटी ने घेराबंदी की और आरोपी धर्मेंद्र को गिरफ्तार कर लिया।

ये भी पढ़ें: इछावर में ओम्नी-बाइक की आमने-सामने भिड़ंत, आष्टा के युवक की मौत

पुलिस टीम की सराहनीय भूमिका

आरोपी की गिरफ्तारी में एसआईटी प्रभारी एसडीओपी आकांक्षा तलैया, हंडिया थाना प्रभारी निरीक्षक रामप्रसाद कवरेती, सिटी कोतवाली थाना प्रभारी निरीक्षक रोशनलाल भारती, निरीक्षक निकिता विल्सन, उपनिरीक्षक प्रकाश सोलंकी समेत पुलिस टीम की सराहनीय भूमिका रही।

Uttam Tenguriya
By Uttam Tenguriya

हरदा जिला ब्यूरों - पीपुल्स समाचार संभागीय अध्यक्ष ( नर्मदापुरम) - पत्रकार कल्याण परिषद संचालक -...Read More

Latest Posts