सगी बहनों पर लाठी-डंडे और सरियों से हमला, बड़ी बहन को बेहोश होने तक पीटा, 12 टांके आए

कोर्ट में पेशी के बाद घर लौटी रहीं दोनों, छोटी बहन के ससुरालवालों ने हमला किया
Follow on Google News
ग्वालियर। शहर में दो सगी बहनों पर जानलेवा हमले का मामला सामने आया। दोनों बहनें एसडीएम कोर्ट में पेशी कर घर लौट रहीं थीं। रास्ते में छोटी बहन के पति, ससुर ने अपने अन्य साथियों के साथ लाठी-डंडे और सरिए से हमला किया है। बड़ी बहन के सिर में 12 से ज्यादा टांके लगे हैं। ये छोटी बहन की मदद कर रही थी, इसलिए ससुराल वाले ज्यादा नाराज थे। घटना सिरोल के हुरावली की है। जानकारी के मुताबिक, जड़ेरूआ पिंटो पार्क रोड निवासी बबली दोहरे ने बताया कि छोटी बहन प्रीति की ससुराल सिरोल में पवन सुत कॉलोनी में है। ससुराल में विवाद होने पर प्रीति ने अपने ससुर और पति पर केस किया है। जिसकी सुनवाई एसडीएम कोर्ट में चल रही है। शनिवार को पेशी के बाद बबली और प्रीति वापस घर लौट रहीं थीं। बबली का कहना था कि वह प्रीति को उसके ससुराल छोड़ने जा रही थी। इसके बाद उसे अपने लौटना था।

बबली और प्रीति पर सरियों से हमला किया

जैसे ही सिरोल में पवनसुत कॉलोनी रोड पर पहुंचे तो वहां प्रीति का पति अनिल, ससुर पातीराम और अन्य परिजन रवि, भगवती, मुन्नी, आशा ने दोनों बहनों को घेर लिया। उस पर सरियों से हमला कर दिया। प्रीति के साथ कम पिटाई की। मगर बबली को बेहोश होने तक सरियों से पीटा। आरोपियों का कहना था कि वह छोटी बहन की मदद क्यों कर रही है। मौके पर भीड़ जमा थी, मगर कोई बचाने नहीं आया।

बबली ने कहा- पुलिस ने सही कार्रवाई नहीं की

सिरोल थाना पुलिस ने आरोपी पातीराम, रवि, अनिल, भगवती, मुन्नी पर मारपीट की धाराओं में केस दर्ज किया है। बबली ने रविवार को एसपी ऑफिस पहुंचकर सही कार्रवाई नहीं करने का आरोप लगाया। कहा- उसे घायल होने के बाद भी रात तक बैठाए रखा।
बबली और प्रीति पर ननद के साथ मारपीट में केस
थाना सिरोल के टीआई गजेंद्र सिंह धाकड़ ने कहा कि बबली की शिकायत पर उसकी छोटी बहन प्रीति के ससुराल पक्ष के लोगों पर मारपीट का केस दर्ज किया गया है। जबकि बबली और प्रीति ने भी अपनी ननद आशा देवी के साथ मारपीट की। इसलिए आशा की शिकायत पर उसके खिलाफ भी मारपीट का केस दर्ज किया है। दोनों पक्षों में पुराना विवाद चला आ रहा है।
Piyush Singh Rajput
By Piyush Singh Rajput
नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts