अंतर्राष्ट्रीय

Montenegro Mass Shooting: यूरोप के मोंटेनेग्रो में गोलीबारी… 2 बच्चों समेत 10 लोगों की मौत; 6 घायल

यूरोपीय देश मोंटेनेग्रो के सेटिनजे शहर में शुक्रवार को अंधाधुंध गोलीबारी की घटना सामने आई। इस फायरिंग में 10 लोगों की मौत हो गई, जबकि 6 लोग घायल हो गए। घायलों में दो की हालत गंभीर बताई जा रही है। वहीं सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच कर रही है।

हमलावर की भी मौत

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, एक व्यक्ति ने पारिवारिक विवाद से परेशान होकर बच्चों सहित सड़क पर चलने वाले लोगों पर अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी। इस फायरिंग में 10 लोगों की मौत हो गई और कई घायल भी हुए। हमले की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। यहां हमलावर और पुलिस के बीच झड़प हुई। जिसके बाद हमलावर को गोली लग गई और उसकी मौत हो गई।

2 बच्चों और उनकी मां को मारी गोली

मोंटेनेग्रो के पुलिस चीफ जोरान ब्रजनिन ने कहा- हमलावर की उम्र 34 साल थी। उसने सबसे पहले 2 बच्चों और उनकी मां को गोली मारी। ये तीनों उसके घर में किराए पर रहते थे। बच्चों की उम्र 8 और 11 साल थी। इसके बाद उसने घर के बाहर अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी। इस दौरान 7 लोगों को गोली लगी और उनकी मौत हो गई।

आस-पास रहने वाले लोगों से पूछताछ करती पुलिस

क्या था परिवारिक विवाद?

क्या परिवारिक विवाद था, किस वजह से शख्स ने इस तरह गोलीबारी की, पुलिस ने इसको लेकर कोई बयान जारी नहीं किया गया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। वहीं जिस जगह पर ये गोलाबारी की गई है, वो इलाका राजधानी पॉडगोरिका से 36 किलोमीटर दूर है। अभी के लिए घटना के बाद पुलिस ने पूरे इलाके को बंद कर दिया है।

ये भी पढ़ें- भारतीय मूल के ब्रिटिश लेखक पर जानलेवा हमला: वेंटिलेटर पर सलमान रुश्दी… गंवा सकते हैं एक आंख, उपन्यास को लेकर विवादों में रहे

मोंटेनेग्रो के पीएम ने जताया दुख

मोंटेनेग्रो के प्रधानमंत्री ड्रिटन अबाजोविक ने अपने टेलीग्राम चैनल पर लिखा सेटिनजे में एक सनसनीखेज वारदात से शहरवासी सदमे में हैं। साथ ही उन्होंने सेटिनजे के सभी लोगों से निर्दोष पीड़ितों के परिवारों, उनके रिश्तेदारों, दोस्तों के साथ रहने का आह्वान किया। इसके अलावा देश में तीन दिन के शोक का भी ऐलान किया गया है।

अन्य अंतर्राष्ट्रीय खबरों के लिए यहां क्लिक करें…

संबंधित खबरें...

Back to top button