गुना के जनसंपर्क अधिकारी केपी दांगी की कार पलटने से मौत, शादी समारोह से लौटते समय हुआ हादसा
मध्यप्रदेश के गुना जिले के जनसंपर्क अधिकारी केपी दांगी की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई है। ये हादसा सोमवार सुबह का बताया जा रहा है। जब वे शादी समारोह से लौटकर ब्यावरा से गुना की ओर जा से रहे थे। इस दौरान बीनागंज के पास उनकी कार पलट गई। हादसे के बाद ब्यावरा अस्पताल ले जाया गया। जहां रास्ते में ही उनकी मौत हो गई।
[embed]https://twitter.com/JansamparkMP/status/1470269219455397889?s=20[/embed]











