Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

अमेरिका जाने भोपाल गया परिवार, पीछे घर में घुसे बदमाश; चौकीदार को बांधकर लूटपाट

गुना की पॉश सिसौदिया कॉलोनी में बदमाशों ने रिटायर्ड PWD अधिकारी के घर चोरी की। परिवार अमेरिका जाने के लिए भोपाल गया था। बदमाशों ने चौकीदार के हाथ-पैर बांधकर उसे बंधक बनाया और चांदी, घड़ियां, कैमरा व नकदी लेकर फरार हो गए। सरिया और गुलेल लेकर पहुंचे बदमाशों की पूरी वारदात CCTV कैमरों में कैद हुई।
अमेरिका जाने भोपाल गया परिवार, पीछे घर में घुसे बदमाश; चौकीदार को बांधकर लूटपाट

गुना की पॉश सिसौदिया कॉलोनी में मंगलवार-बुधवार की दरमियानी रात चोरी की सनसनीखेज वारदात सामने आई। रिटायर्ड कार्यपालन यंत्री एसके राजौरिया अपने परिवार के साथ अमेरिका जाने के लिए मंगलवार को गुना से भोपाल रवाना हुए थे। घर की सुरक्षा के लिए उन्होंने करीब 15-20 साल से काम कर रहे चौकीदार को वहीं छोड़ा था।

पिछला गेट तोड़कर घर में घुसे बदमाश

बताया जा रहा है कि बुधवार तड़के करीब 3:45 से 4:15 बजे के बीच बदमाश मकान के पिछले गेट को तोड़कर अंदर दाखिल हुए। उनके हाथों में लोहे का सरिया और गुलेल थी। घर में घुसने के बाद बदमाशों ने चौकीदार को पकड़ लिया।

हाथ-पैर बांधकर बनाया बंधक

बदमाशों ने चौकीदार के हाथ-पैर बांध दिए और उसे जान से मारने की धमकी देकर बंधक बना लिया। इसके बाद बेडरूम का ताला तोड़ा और घर में रखी पुरानी चांदी, घड़ियां, कैमरा और नकदी लेकर मौके से फरार हो गए।

Breaking News

CCTV में कैद हुई पूरी वारदात

चोरी की पूरी वारदात घर में लगे CCTV कैमरों में कैद हो गई है। फुटेज में बदमाश सरिया और गुलेल लेकर घर में घुसते दिखाई दे रहे हैं। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और CCTV फुटेज के आधार पर बदमाशों की तलाश की जा रही है।

Rajkumar Rajak
By Rajkumar Rajak

Latest Posts