अंतर्राष्ट्रीयताजा खबर

डोनाल्ड ट्रम्प को बड़ा झटका : अमेरिकी कोर्ट ने यौन शोषण के लिए ठहराया जिम्मेदार, फीमेल राइटर को देने होंगे 41 करोड़ रुपए

न्यूयॉर्क। अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प को मैगजीन राइटर ई जीन कैरोल के यौन शोषण का जिम्मेदार ठहराया गया है। यौन शोषण और मानहानि केस में दोषी पाए जाने पर ट्रम्प पर 5 मिलियन (41 लाख) डॉलर का जुर्माना भी लगाया है। न्यूयॉर्क में 9 मेंबर्स की जूरी ने 1996 के मामले में यह फैसला सुनाया।

ट्रंप ने कोर्ट के फैसले पर क्या कहा

जूरी ने पाया कि, बीती सदी के नवें दशक में फीमेल राइटर ई.जीन कैरोल का यौन शोषण किया और फिर उन्हें झूठा कहकर बदनाम किया। हालांकि ट्रम्प का कहना है कि, उन्होंने कभी भी कैरोल का यौन उत्पीड़न नहीं किया और न ही उन्हें जानते थे। उन्होंने कोर्ट के इस फैसले को सार्वजनिक रूप से अपमानित करने वाला और उनकी बदनामी का कारण बताया है।

क्या है पूरा मामला

दरअसल, फीमेल राइटर ई जीन कैरल (79) ने ट्रम्प पर आरोप लगाया कि, उन्होंने साल 1996 में मैनहटन में बर्गडॉर्फ गुडमैन डिपार्टमेंटल स्टोर के ड्रेसिंग रूम में उनके साथ दुष्कर्म किया था। इसी मामले में अदालत ने यह फैसला सुनाया है। इस मामले में ट्रम्प के खिलाफ 25 अप्रैल को सुनवाई शुरू हुई थी। अदालत ने ट्रम्प को रेप का दोषी नहीं पाया, लेकिन यौन शोषण के लिए जिम्मेदार ठहराया है।

एले पत्रिका की पूर्व स्तंभकार ने यह भी दावा किया कि, 2019 में जब उन्होंने आरोपों को सार्वजनिक किया तो ट्रम्प ने उनपर ठगी करने के लिए यह सब करने का आरोप लगाया, जिससे उनकी मानहानि हुई।

अन्य अंतर्राष्ट्रीय खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…

संबंधित खबरें...

Back to top button