Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

गुना में भाजपा ने किया भूतपूर्व सैनिकों का सम्मान, सेवा संकल्प अभियान के तहत हुआ कार्यक्रम

गुना में भाजपा ने सेवा संकल्प अभियान के तहत भूतपूर्व सैनिकों का सम्मान किया। कार्यक्रम में सैनिकों के त्याग, साहस और राष्ट्र के प्रति समर्पण को याद किया गया।

गुना। भाजपा ने सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत सांसद जनसंपर्क कार्यालय में भूतपूर्व सैनिकों के सम्मान में कार्यक्रम आयोजित किया। इस दौरान सैनिकों के साहस, त्याग और राष्ट्र के प्रति समर्पण के लिए आभार व्यक्त किया गया। कार्यक्रम में भाजपा के पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे। 

सैनिकों का सम्मान करना राष्ट्र के प्रति कृतज्ञता का माध्यम

कार्यक्रम में प्रदेश कार्यसमिति सदस्य हरि सिंह यादव ने कहा कि देश की सीमाओं की रक्षा करते हुए सैनिक अपना सर्वस्व न्योछावर करने के लिए सदैव तत्पर रहते हैं। उनके त्याग, शौर्य और राष्ट्रभक्ति के कारण ही देशवासी सुरक्षित वातावरण में जीवन व्यतीत करते हैं। उन्होंने कहा कि भूतपूर्व सैनिकों का सम्मान करना केवल औपचारिकता नहीं, बल्कि राष्ट्र के प्रति उनके समर्पण और बलिदान के लिए श्रद्धा व्यक्त करने का माध्यम है।

सेवा और सहयोग की भावना को मजबूत करना अभियान का उद्देश्य

भाजपा के जिला मीडिया प्रभारी अंकुर श्रीवास्तव ने बताया कि सेवा संकल्प अभियान का उद्देश्य समाज के विभिन्न वर्गों तक पहुंचकर सेवा, सम्मान और सहयोग की भावना को मजबूत करना है। इसी क्रम में भूतपूर्व सैनिकों का सम्मान कर उनके प्रति आदर और कृतज्ञता व्यक्त की गई। कार्यक्रम के माध्यम से संदेश दिया गया कि राष्ट्र की सेवा करने वाले सैनिकों का सम्मान करना और उनके योगदान को याद रखना सभी का नैतिक दायित्व है।

Breaking News

भाजपा के पदाधिकारी और कार्यकर्ता रहे मौजूद

इस अवसर पर सांसद प्रतिनिधि अशोक शर्मा, जिला महामंत्री रविंद्र रघुवंशी, चंद्र प्रकाश अहिरवार, देवेंद्र गुप्ता, कैलाश धाकड़, महिला मोर्चा अध्यक्ष रजनी ओझा, शिवपाल परमार, ओमप्रकाश राठौर, अर्जुन राजपूत, रामकुमार शर्मा, भानु तोमर, राजेंद्र सिसोदिया, पवन यादव, सूर्या राठौर और ओपी नरवरिया सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

Rajkumar Rajak
By Rajkumar Rajak

Latest Posts