Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

गुना में बड़ी महाकाली की अलौकिक झांकी, हजारों श्रद्धालुओं का उमड़ा सैलाब

गुना में शारदीय नवरात्रि महोत्सव के दौरान बड़ी महाकाली का भव्य आगमन हुआ, जिसे देखने के लिए हजारों श्रद्धालु उमड़ पड़े। आतिशबाजी, लाइटिंग शो, ढोल-ताशों और जय माता दी के जयकारों से पूरा माहौल भक्तिमय हो गया।
गुना में बड़ी महाकाली की अलौकिक झांकी

गुना। टीआईटी कॉम्प्लेक्स कैंट रोड से बड़ी महाकाली की भव्य शोभायात्रा निकाली गई, जिसमें वीर बजरंगबली के विशाल ध्वज, काल भैरव बाबा की सवारी और चार घोड़ों पर लहराते ध्वज आकर्षण का केंद्र रहे। जय स्तंभ चौराहे पर भव्य लाइटिंग शो और फायर शो ने श्रद्धालुओं का मन मोह लिया। मां बिजासन दरबार सद्भावना झांकी समिति इस वर्ष आयोजन का 12वां वर्ष मना रही है।

बड़ी महाकाली के आगमन पर उमड़े श्रद्धालु

गुना। शारदीय नवरात्रि महोत्सव के दौरान गुना शहर में धार्मिक और आध्यात्मिक उल्लास अपने चरम पर है। गत रात्रि स्थानीय टीआईटी कॉम्प्लेक्स कैंट रोड से मां भगवती की सुप्रसिद्ध झांकी के लिए बड़ी महाकाली का भव्य आगमन हुआ, जिसमें हजारों श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ पड़ा और पूरा शहर जय माता दी के जयकारों से गूंज उठा।

ये भी पढ़ें: सीहोर: कोसमी में आदिवासियों के घरों पर चला बुलडोजर, केंद्रीय कृषि मंत्री ने जताई नाराजगी; बोले- दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा

शोभायात्रा में ध्वज और काल भैरव बाबा रहे आकर्षण

आगमन शोभायात्रा का दृश्य बेहद मनमोहक और अलौकिक था। यात्रा में सबसे आगे वीर बजरंगबली के विशाल ध्वज थामे भक्त चल रहे थे, वहीं मां के साथ काल भैरव बाबा अपनी सवारी लेकर चल रहे थे। चार घोड़ों पर लहराते ध्वज, पारंपरिक ढोल-ताशों की गूंज और रोमांचक गोरिल्ला डांस ने उपस्थित जनसमूह का भरपूर मनोरंजन किया।

लाइटिंग शो और फायर शो ने मोहा मन

मुख्य झांकी स्थल जय स्तंभ चौराहे पर पहुंचते ही भव्य लाइटिंग शो और शानदार फायर शो आकर्षण का केंद्र बन गए। रंग-बिरंगी रोशनी और आतिशबाजी के इस नजारे को देखकर हजारों दर्शक मंत्रमुग्ध हो गए और पूरे आयोजन में भक्तिमय माहौल बना रहा।

Breaking News

सद्भावना झांकी समिति का 12वां वर्ष

सद्भावना झांकी समिति के सुनील मालवीय, बंटी जैन और तरुण मालवीय ने बताया कि यह भव्य झांकी मां बिजासन दरबार सद्भावना झांकी समिति द्वारा सजाई जाती है। इस वर्ष आयोजन का 12वां वर्ष है। यहां नौ दिनों तक लगातार भव्य भजन संध्या का आयोजन किया जाता है, जिसमें श्रद्धालुओं को सुरीले भजनों की प्रस्तुतियां सुनने का सौभाग्य मिलता है।

मां भगवती के दरबार में पूरी होती हैं मनोकामनाएं

समिति का मानना है कि मां भगवती अपने दरबार में आने वाले प्रत्येक भक्त की मनोकामना पूरी करती हैं। जिन श्रद्धालुओं की मन्नतें पूरी होती हैं, वे स्वयं झांकी स्थल पर पहुंचकर अपनी आस्था और अनुभव साझा करते हैं। नवरात्रि के दौरान बड़ी महाकाली के आगमन और भव्य आयोजन ने गुना में धार्मिक उत्साह को और बढ़ा दिया है।

Rajkumar Rajak
By Rajkumar Rajak

Latest Posts