गुजरात: जल्द हो सकता है राज्य के नए सीएम का एलान, गांधीनगर बीजेपी ऑफिस पहुंचे विजय रूपाणी

गांधीनगर। विजय रूपाणी के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने के बाद आज गांधीनगर में बीजेपी विधायक दल की बैठक बुलाई गई है। इसमें राज्य के नए मुख्यमंत्री के नाम का फैसला हो सकता है। गुजरात का अगला मुख्यमंत्री कौन होगा, इसके लिए कई नाम रेस में चल रहे हैं। इनमें राज्य के उप-मुख्यमंत्री नितिन पटेल, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया, प्रफुल पटेल, गोरधन झड़फिया, पुरुषोत्तम रुपाला में से भी किसी को सीएम बनाया जा सकता है। उपयुक्त मुख्यमंत्री चुनने के लिए पर्यवेक्षक के रूप में केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर और प्रह्लाद जोशी को चुना गया है।

लाइव अपडेट

  • विजय रूपाणी बीजेपी विधायक दल की बैठक में हिस्सा लेने गांधीनगर में भाजपा कार्यालय पहुंचे।
  • गुजरात के भाजपा अध्यक्ष सी.आर. पाटिल गांधीनगर में भारतीय जनता पार्टी के मुख्यालय पहुंचे।
  • विधायक दल की बैठक से पहले उपमुख्यमंत्री नितिन पटेल बोले कि प्रदेश का सीएम ऐसा हो जिसे पूरा गुजरात जानता हो।
  • खबरों के मुताबिक नितिन पटेल के घर के बाहर की सुरक्षा बढ़ा दी गई है।
  • गुजरात के गांधीनगर में प्रदेश भाजपा नेता यमल व्यास ने कहा कि गुजरात भाजपा विधायक दल की बैठक आज दोपहर तीन बजे होगी।
  • बैठक में केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर, प्रह्लाद जोशी और भाजपा महासचिव तरुण चुग उपस्थित रहेंगे।
Piyush Singh Rajput
By Piyush Singh Rajput

Latest Posts