राष्ट्रीय

गुजरात में केजरिवाल को बड़ा झटका, विसावदर सीट से AAP विधायक भूपत भायाणी भाजपा में होंगे शामिल

गुजरात विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी (AAP) को बड़ा झटका लगा है। जानकारी के मुताबिक, आप विधायक भूपत गांडुभाई भायाणी भाजपा में शामिल होने जा रहे हैं। भूपत जूनागढ़ जिले की विसावदर सीट से विधायक हैं, उन्हें भारी मतों से जनता ने जिताया था। रिपोर्ट्स के मुताबिक, वो कल दोपहर 2 बजे गांधीनगर के बीजेपी कार्यालय में केसरिया पहनेंगे। बता दें कि, कल ही गांधीनगर में 2 बजे सीएम भूपेंद्र पटेल भी सीएम पद की शपत लेंगे।

चुनाव से पहले आप में शामिल हुए थे भूपत

विसावदर के विधायक भूपत भायाणी विधानसभा चुनाव से पहले बीजेपी छोड़कर आप में चले गए थे। वे इस क्षेत्र में बीजेपी के दबंग नेता के रूप में जाने जाते हैं। इस सीट से भाजपा ने कांग्रेस छोड़कर आए हर्षद रिबाडिया को टिकट दिया था।

नतीजों में भूपत ने 65675 वोटों के साथ जीत दर्ज की, वहीं हर्षद को सिर्फ 58771 वोट मिले। वहीं, तीसरे नं. पर कांग्रेस के उम्‍मीदवार करशनभाई को 16781 वोट मिले।

AAP के खाते में आईं कितनी सीटें

गुजरात विधानसभा के चुनाव दो चरणों में हुए। पहले चरण की वोटिंग 1 और दूसरे चरण की वोटिंग 5 दिसंबर को हुई। नतीजे 8 दिसंबर को आए, जिसमें भाजपा ने 156 सीटें जीतीं जो पिछली बार से 58 अधिक हैं। कांग्रेस यहां 77 सीटों से सिमटकर 17 पर आ गई है। वहीं आम आदमी पार्टी ने गुजरात में खाता खोल लिया है। यहां 5 सीटों पर आम प्रत्याशी जीते हैं, जबकि अन्य 4 सीटों पर विजयी हुए हैं।

आप विधायक भूपत गांडुभाई भायाणी के भाजपा में शामिल होने के बाद बीजेपी की 157 सीटें हो जाएंगी। वहीं आम आदमी पार्टी की सिर्फ 4 सीटें रह जाएंगी।

12 दिसंबर को शपथ लेंगे भूपेंद्र पटेल

गुजरात में भाजपा की विराट जीत के बाद मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल 12 दिसंबर को दोपहर 2 बजे शपथ लेंगे। इसमें पीएम मोदी, गृहमंत्री अमित शाह, बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा और रक्षामंत्री राजनाथ सिंह समेत संसदीय बोर्ड के सभी सदस्य मौजूद रहेंगे।

गुजरात में इस बार 5% कम वोटिंग

गुजरात में इस बार 5% कम वोटिंग हुई है। पिछली बार 69.2% वोटिंग हुई थी, जबकि इस बार कुल दोनों फेज को मिलाकर 64.3% वोटिंग हुई। बीते पांच में से तीन चुनाव में वोट प्रतिशत गिरने पर भाजपा को नुकसान और कांग्रेस को फायदा हुआ है।

गुजरात में 1995 से बीजेपी का राज

गुजरात में पिछली बार 25 अक्टूबर 2017 को चुनाव तारीखों का ऐलान हुआ था। पहले चरण के लिए 14 नवंबर को अधिसूचना जारी हुई थी और दूसरे चरण के लिए 20 नवंबर को। पहले और दूसरे चरण के चुनाव के नतीजे 9 दिसंबर और 14 दिसंबर 2017 को आए थे।

गुजरात विधानसभा चुनाव 2017 में सभी 182 सीटों के लिए पहले चरण में 89 और दूसरे चरण में 93 सीटों पर वोटिंग हुई थी। जिसमें बीजेपी ने 99 सीटों के साथ बहुमत के आंकड़े को पार कर लिया था। वहीं कांग्रेस को 80 सीटें मिली थी। बता दें कि, गुजरात में बीजेपी 1995 से लगातार सत्ता में हैं।

अन्य राष्ट्रीय खबरों के लिए यहां क्लिक करें…

संबंधित खबरें...

Back to top button