Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

Live: गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रूपाणी ने दिया इस्तीफा, नितिन पटेल सीएम बनने की रेस में

गांधीनगर। गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रूपाणी ने शनिवार को अपने पद से इस्तीफा दे दिया। राज्यपाल आचार्य देवव्रत को उन्होंने अपना इस्तीफा सौंपा। अपने इस्तीफे के बाद उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी का शुक्रिया अदा किया। इस दौरान रूपाणी ने कहा कि मुझे जो भी जिम्मेदारी मिलेगी मैं उसे निभाऊंगा। उन्होंने कहा कि अब वह संगठन के लिए काम करेंगे। बता दें कि रूपाणी ने विधानसभा चुनाव से 15 महीने पहले इस्तीफा दिया है।

पार्टी संगठन से चल रहा था मतभेद

रूपाणी के इस्तीफे बाद राज्य में नए मुख्यमंत्री के नामों को लेकर अटकलें तेज हो गई हैं। नितिन पटेल सीएम की रेस में आगे चल रहे हैं। बता दे कि जब आनंदीबेन पटेल ने सीएम के पद से इस्तीफा दिया था, उस समय भी नितिन पटेल मुख्यमंत्री की रेस में सबसे आगे थे। इसके अलावा केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया, सीआर पाटिल और पुरषोत्तम रुपाला का नाम भी इस रेस में शामिल है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक रुपाणी और पार्टी संगठन में काफी दिनों से मतभेद चल रहा था। बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष सीआर पाटिल से उनकी अनबन चल रही थी।

दो बार रह चुके हैं राज्य के सीएम

विजय रूपाणी (65) ने 7 अगस्त 2016 को पहली बार गुजरात के सीएम पद की शपथ ली थी। राज्य में हार्दिक पटेल की अगुवाई वाले पाटीदार आंदोलन के चलते तत्कालीन मुख्यमंत्री आनंदीबेन पटेल ने इस्तीफा दे दिया था। 2017 में राज्य में विधानसभा चुनाव हुए थे। इसमें भारतीय जनता पार्टी ने बहुमत हासिल किया था। पार्टी ने राज्य की 182 सीटों में से 99 सीटें जीती थीं। इसक बाद रूपाणी को मुख्यमंत्री और नितिन पटेल को उप मुख्यमंत्री चुना गया था। रूपाणी ने 26 दिसंबर 2017 को दूसरी बार राज्य के सीएम पद की शपथ ली थी।

विपक्ष ने कसा तंज

रुपाणी के इस्तीफे पर कांग्रेस नेता हार्दिक पटेल ने कहा कि नाकामियों को छिपाने के लिए भाजपा ने यह इस्तीफा दिलाया है। पटेल ने कहा कि भाजपा के पास आज गुजरात में ऐसा कोई भी चेहरा नहीं है जो लोगों की सेवा कर सके। उन्होंने कहा कि जनता की नाराजगी की वजह से विजय रुपाणी को इस्तीफा देने पर मजबूर होना पड़ा।
Piyush Singh Rajput
By Piyush Singh Rajput

Latest Posts