Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

ग्रेटर नोएडा में दर्दनाक हादसा :एसटीपी टैंक की जहरीली गैस से कर्मचारी और गार्ड की मौत

ग्रेटर नोएडा के सेक्टर-150 स्थित एल्डिको सोसायटी में एसटीपी टैंक की सफाई के दौरान जहरीली गैस की चपेट में आने से कर्मचारी और सिक्योरिटी गार्ड की मौत हो गई। पुलिस ने दोनों शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए हैं और जांच शुरू कर दी है कि सुरक्षा मानकों का पालन हुआ था या नहीं।
एसटीपी टैंक की जहरीली गैस से कर्मचारी और गार्ड की मौत
ग्रेटर नोएडा की सोसायटी में बड़ा हादसा

ग्रेटर नोएडा के सेक्टर-150 स्थित एल्डिको सोसायटी में शनिवार देर रात एक दर्दनाक हादसा हो गया। एसटीपी (सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट) टैंक की सफाई के दौरान जहरीली गैस की चपेट में आने से एक कर्मचारी और उसे बचाने गए सिक्योरिटी गार्ड की मौत हो गई। घटना के बाद सोसायटी में शोक का माहौल है।

टैंक की सफाई के दौरान हुआ हादसा

पुलिस के अनुसार, एसटीपी टैंक की सफाई के लिए कर्मचारी शशिकांत शर्मा (40) टैंक के अंदर उतरे थे। कुछ ही देर बाद जहरीली गैस के असर से वह बेहोश हो गए। जब काफी समय तक उनकी कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली, तो उन्हें बचाने के लिए सिक्योरिटी गार्ड आकाश (22) भी टैंक में उतर गया। लेकिन वह भी जहरीली गैस की चपेट में आकर अचेत हो गया।

रेस्क्यू के बाद अस्पताल में डॉक्टरों ने मृत घोषित किया

घटना की सूचना मिलते ही थाना नॉलेज पार्क पुलिस और फायर सर्विस की टीम मौके पर पहुंची। रेस्क्यू अभियान चलाकर दोनों को टैंक से बाहर निकाला गया और तुरंत अस्पताल ले जाया गया। हालांकि डॉक्टरों ने जांच के बाद दोनों को मृत घोषित कर दिया।

Breaking News

राजस्थान और फिरोजाबाद के रहने वाले थे मृतक

मृतकों की पहचान शशिकांत शर्मा (40) निवासी करौली, राजस्थान और आकाश (22) निवासी फिरोजाबाद, उत्तर प्रदेश के रूप में हुई है। दोनों एल्डिको सोसायटी में काम कर रहे थे।

पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। साथ ही यह जांच शुरू कर दी गई है कि एसटीपी टैंक की सफाई के दौरान सुरक्षा नियमों का पालन किया गया था या नहीं। यह भी पता लगाया जा रहा है कि कर्मचारियों को जरूरी सुरक्षा उपकरण और गैस से बचाव के साधन उपलब्ध कराए गए थे या नहीं।

सोसायटी में पसरा मातम

इस हादसे के बाद एल्डिको सोसायटी में शोक का माहौल है। पुलिस मामले में आगे की वैधानिक कार्रवाई कर रही है और हादसे के कारणों की विस्तृत जांच की जा रही है।

Shivani Gupta
By Shivani Gupta

शिवानी गुप्ता | MCU, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में ग्रेजुएशन | 9 वर्षों की टीवी और डिजिटल तक की य...Read More

Latest Posts