Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर वैक्सीनेशन का महारिकॉर्ड

 देश में महज 9 घंटे के भीतर 2 करोड़ से अधिक लोगों का हुआ टीकाकरण
नई दिल्ली/भोपाल। पीएम नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर भारत ने एक नया रिकॉर्ड बनाया है। शुक्रवार को महज 9 घंटे में ही देशभर में 2 करोड़ से ज्यादा लोगों को कोरोना वैक्सीन लगाई गई और यह अपने आप में एक रिकॉर्ड है। इससे पहले 27 अगस्त, 31 अगस्त व 6 सितंबर को देश में एक करोड़ से ज्यादा वैक्सीन डोज लगाए गए थे। स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया ने गुरुवार को आह्वान किया था कि देश में वैक्सीनेशन ड्राइव को रफ्तार देनी चाहिए। यह पीएम मोदी के जन्मदिन का सबसे अच्छा तोहफा होगा। स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय ने बताया कि राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को वैक्सीन के 77.77 करोड़ से ज्यादा डोज उपलब्ध कराए गए है। राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों के पास अभी वैक्सीन के 6.17 करोड़ से ज्यादा डोज उपलब्ध हैं।

एक नजर में

  •  527 से ज्यादा डोज हर सेकंड लगाए गए।
  • 19 लाख से ज्यादा डोज हर घंटे लगाए गए।

मध्यप्रदेश में 22.30 लाख को वैक्सीन कवच, इंदौर में सबसे ज्यादा

शुक्रवार को पीएम मोदी के जन्मदिन पर रात 8 बजे तक करीब 22.30 लाख लोगों का वैक्सीनेशन हुआ। सबसे ज्यादा 1.23 लाख लोगों का टीकाकरण इंदौर में हुआ। दूसरे नंबर पर धार में 1.14 लाख, भोपाल में 1.08 लाख, उज्जैन में 1 लाख और सतना में 98 हजार लोगों को वैक्सीन लगाकर कोरोना का सुरक्षा कवच दिया गया। हालांकि स्वास्थ्य विभाग ने प्रदेश भर में 40 लाख डोज लगाने का टारगेट रखा था।

मप्र में अब तक 1.17 करोड़ लोग फुली वैक्सीनेटेड

प्रदेश भर में अब तक 5.60 करोड़ डोज लग चुके हैं। इनमें 4.43 करोड़ लोगों को पहला डोज लगाया गया है, जबकि 1.17 करोड़ लोगों को दोनों डोज लगाकर फुली वैक्सीनेटेड किया जा चुका है।

अब स्पूतनिक वी के 17,642 डोज लगे

मप्र में 16 जनवरी से शुरू हुए टीकाकरण में कोविशील्ड और कोवैक्सीन सरकारी सेंटर्स पर फ्री में लगाई जा रही है। डेढ़ महीने पहले स्पूतनिक वी वैक्सीन भी लगनी शुरू हुई थी। अब तक कोविशील्ड के 5 करोड़ डोज लगाए गए हैं, जबकि कोवैक्सीन के 59.41 लाख डोज और स्पूतनिक के सिर्फ 17642 डोज लगाए गए हैं।
Piyush Singh Rajput
By Piyush Singh Rajput

Latest Posts