Happy Independence Day
🌤️
--Bhopal, India

वृद्धाश्रम में दादी को लगाया गया उबटन, दिवाली के लिए बुजुर्ग सजा रहे रंगोली

शहर के वृद्धाश्रमों में दिवाली को लेकर गजब का उत्साह
Follow on Google News
वृद्धाश्रम में दादी को लगाया गया उबटन, दिवाली के लिए बुजुर्ग सजा रहे रंगोली

भोपाल। इस साल शहर के सभी वृद्धाश्रम में दिवाली का उत्साह दोगुना है, प्री-दिवाली सेलिब्रेशन हो रहे हैं। वहीं, रोशनी के इस पर्व के लिए आश्रमों में पांच दिन उत्साह और उल्लास की तैयारी भी नजर आ रही है। रूप चौदस पर दादा-दादी ने उबटन लगवाया तो दिवाली के लिए बुजुर्ग रंगोली सजा रहे हैं और पकवान भी तैयार कर रहे हैं।

रोहित नगर स्थित अपना घर वृद्धाश्रम में धनतेरस को बुजुर्गों ने बस्ती के बच्चों के साथ त्योहार मनाया। वहीं, रूप चौदस पर आश्रम से जुड़ी एक ब्यूटीशियन ने अपना घर पहुंचकर वहां रह रहे दादा-दादी को उबटन लगाकर परंपरा निभाई। अपना घर की संचालिका माधुरी मिश्रा ने बताया कि उनके यहां बाल चौपाल के जरिए युवा जुड़े हैं।

साथ ही अनेक संस्थाएं भी हैं, जिनके साथ प्री-दिवाली सेलिब्रेशन चल रहा है। जहां आश्रम के 24 वृद्धजन को इन युवाओं का साथ नई ऊर्जा देता है। वहीं, युवा और बच्चे भी दादा-दादी से जीवन के विभिन्न पाठ सीख पाते हैं। साथ ही आश्रम में रह रहीं दादियां अपने हाथों से पकवान तैयार कर रही हैं।

गोवर्धन पूजा होगी खास

सेवा भारती के आनंदधाम वृद्धाश्रम में 21 बुजुर्ग रह रहे हैं। आश्रम में दिवाली के लिए रंगोली सजाने से लेकर पांच दिन का हर उत्सव पूरी आस्था और परंपरा से निभाया जाता है। यहां के प्रभारी रवि सुरंगे ने बताया कि आश्रम सहित सेवा भारती द्वारा संचालित शिशु गृह एवं अन्य स्थानों पर गोवर्धन पूजा का कार्यक्रम रखा गया है। आश्रम में गोवर्धन पूजा के दिन खास रौनक नजर आती है।

आसरा वृद्धाश्रम

आसरा वृद्धाश्रम में रह रहे 80 बुजुर्ग रंगोली-पकवानों से त्योहार मना रहे हैं। व्यवस्थापिका राधा चौबे ने बताया कि कई लोग बुजुर्गों के लिए कपड़े, खाना आदि भेज रहे हैं। बुजुर्ग अपने कमरों को रंगोली से सजा रहे हैं।

People's Reporter
By People's Reporter
icon

Latest Posts