PlayBreaking News

Grammy Awards 2025: कौन हैं ग्रैमी अवॉर्ड जीतने वाली भारतीय सिंगर चंद्रिका टंडन, ग्रैमी जीतकर रचा इतिहास!

Follow on Google News
Grammy Awards 2025: कौन हैं ग्रैमी अवॉर्ड जीतने वाली भारतीय सिंगर चंद्रिका टंडन, ग्रैमी जीतकर रचा इतिहास!
Grammy Awards 2025: इस वक्त इंडियन-अमेरिकी सिंगर चंद्रिका टंडन काफी चर्चा में हैं। उन्होंने ग्रैमी अवॉर्ड जीतकर इतिहास रच दिया है, जो संगीत जगत का सबसे प्रतिष्ठित सम्मान माना जाता है। चंद्रिका ने दक्षिण अफ्रीकी बांसुरी वादक वाउटर केलरमैन और जापानी कलाकार इरु मात्सुमोतो के साथ मिलकर एल्बम 'त्रिवेणी' पर काम किया, जो अब दुनियाभर में लोकप्रिय हो रहा है। आपको बता दे की चंद्रिका सिंगर होने के साथ साथ पहले एंटरप्रेन्योर भी रह चुकी हैं। साथ ही उन्होंने अपनी पढ़ाई भारत में पूरी की है। 

भारतीय परिधान में नजर आई चंद्रिका

ग्रैमी अवार्ड के साथ चंद्रिका इस प्रतिष्ठित अवॉर्ड को जीतने वाली भारतीय मूल की चुनिंदा कलाकारों में शामिल हो गई। इवेंट में चंद्रिका पारंपरिक भारतीय लुक में नजर आई। इस साल वे उन भारतीय प्रतिभागियों में से थीं, जिन्हें नॉमिनेशन मिला था। हालांकि उनकी कैटेगरी में कड़ी टक्कर देखने को मिली, लेकिन अंत में इस ट्रायो ने ग्रैमी अपने नाम कर लिया।

फैंस को किया धन्यवाद  

अवॉर्ड जीतने के बाद चंद्रिका टंडन ने खुशी जताते हुए कहा, ‘इस कैटेगरी में सभी बेहतरीन कलाकार थे। यह अवॉर्ड हमारे लिए बेहद खास है। जीतकर बहुत अच्छा लग रहा है। संगीत से जुड़े सभी लोगों और मेरे फैंस का दिल से धन्यवाद!’

अहमदाबाद से की है पढ़ाई

बहुत कम लोग जानते हैं कि ग्रैमी विजेता चंद्रिका टंडन, पेप्सिको की पूर्व सीईओ इंद्रा नूयी की बड़ी बहन हैं। चंद्रिका सिर्फ म्यूजिशियन ही नहीं, बल्कि एक सफल एंटरप्रेन्योर और ग्लोबल बिजनेस लीडर भी रह चुकी हैं। चंद्रिका की पढ़ाई की बात करें तो IIM अहमदाबाद से उन्होंने बिजनेस में ग्रेजुएशन किया है। महज 24 साल की उम्र में चंद्रिका को न्यूयॉर्क की मैकिन्से एंड कंपनी में जॉब ऑफर हुई थी। इस कंपनी में पार्टनर बनने वाली वो पहली भारतीय-अमेरिकी रही।

सिंगर होने के साथ कंपोजर भी हैं चंद्रिका

सिंगर होने के साथ वो कंपोजर भी हैं। हिंदुस्तानी, वेस्टर्न म्यूजिक पर उन्होंने खूब काम किया है और त्रिवेणी उनकी छठी एल्बम है। इसके साथ ग्रैमी तक उनका सफर नया नहीं है। साल 2011 में, उनके पहले स्टूडियो एल्बम सोल कॉल को बेस्ट कंटेंपरेरी वर्ल्ड म्यूजिक एल्बम कैटेगरी में नॉमिनेशन मिला था। चेन्नई में जन्मीं चंद्रिका का पालन-पोषण एक तमिल ब्राह्मण परिवार में हुआ। उनकी मां म्यूजिशियन थीं, जबकि पिता बैंकिंग सेक्टर में कार्यरत थे। कला और संगीत के माहौल में पली-बढ़ी चंद्रिका ने अपनी अलग पहचान बनाई और अब संगीत की दुनिया में एक बड़ा मुकाम हासिल कर लिया है।
Akriti Tiwary
By Akriti Tiwary
नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts