Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

उमरिया में सरकारी स्कूल के शिक्षक ने नन्हे छात्राओं से की घिनौनी करतूत, परिजनों ने किया हंगामा, केस दर्ज

उमरिया में सरकारी स्कूल के शिक्षक ने नन्हे छात्राओं से की घिनौनी करतूत, परिजनों ने किया हंगामा, केस दर्ज
उमरिया में सरकारी स्कूल के शिक्षक की शर्मनाक करतूत सामने आई है। शिक्षक ने अपने पद को कलंकित करते हुए छोटी छात्रोंओ के साथ घिनौनी हरकत को अंजाम दिया है।

शिक्षक पर छेड़छाड़ के आरोप

दरअसल, मामला उमरिया जिले के ग्राम कौड़िया के कुदरी टोला प्राथमिक शाला का है। जहां पांचवी कक्षा की छात्रों ने शिक्षक पर छेड़छाड़ कर गलत तरीके से टच करने और गलत हरकतें करने के आरोप लगाए हैं। शिक्षक की इस घिनौनी हरकतों से छात्राओं के परिजनों और स्थानीय ग्रामीणों ने शिक्षक के खिलाफ केस दर्ज कर उसे जेल भेजने की मांग की है।

परिजनों ने की शिकायत

पीड़ित छात्राओं  के परिजनों का कहना है कि पहले भी कई बार स्कूल से आकर बच्चियों ने बताया लेकिन वे इसे मजाक समझ रहे थे। लेकिन वही हरकत कई बार और भी बच्चियों के साथ शिक्षक के द्वारा की जा रही थी, तभी उन्होनें पड़ोसियों की बच्चियों से पूछा तो सारी सच्चाई सामने आई। परिजनों ने पहले सीएम हेल्पलाइन नंबर 181 पर जानकारी दी और स्कूल के प्रधान प्राचार्य के पास लिखित शिकायत की। चंदिया थाना पहुंचकर परिजनों ने पुलिस को बताया कि उनकी बच्चियां स्कूल में पढ़ती है वहां का शिक्षक छात्राओं के साथ अश्लील हरकत और छेड़खानी करता है। शिक्षक से परेशान होकर बच्चियां अब स्कूल जाने से घबरा रही है।

आरोपी शिक्षक के खिलाफ केस दर्ज

मामले की गंभीरता को देखते हुए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक प्रतिपाल सिंह महोबिया ने सख्त आदेश देते हुए आरोपी शिक्षक के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। ये भी पढ़ें- आलोक नाथ और श्रेयस तलपड़े के खिलाफ FIR : हरियाणा में करोड़ों की धोखाखड़ी का केस दर्ज, जानें क्या है पूरा मामला
Vaishnavi Mavar
By Vaishnavi Mavar

Latest Posts