Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

शादी के मंडप में गुंडों का धावा… फेरे से पहले बरपा कहर, डंडों-मुक्कों से बरसाई दहशत!

तेजाजी नगर के ग्राम माचला में शादी समारोह के दौरान बदमाशों ने मंडप में घुसकर जमकर हंगामा किया। रोकने पर परिजनों पर डंडों और मुक्कों से हमला किया गया, कई लोग घायल हुए। पुलिस ने देवेन्द्र मरकाम के अनुसार आरोपियों पर केस दर्ज कर जांच शुरू की है।
 शादी के मंडप में गुंडों का धावा… फेरे से पहले बरपा कहर, डंडों-मुक्कों से बरसाई दहशत!

इंदौर के तेजाजी नगर थाना क्षेत्र में एक शादी समारोह उस वक्त रणक्षेत्र में बदल गया, जब कुछ सिरफिरे युवक आपसी झगड़े के बीच सीधे मंडप में घुस आए और देखते ही देखते खुशियों का माहौल चीख-पुकार में बदल गया। रात करीब 2 बजे ग्राम माचला में चल रहे विवाह समारोह के दौरान यह सनसनीखेज घटना हुई, जिसने सुरक्षा व्यवस्था और सामाजिक माहौल दोनों पर सवाल खड़े कर दिए।

जानकारी के मुताबिक, मनीषा नामक युवती के विवाह की रस्में चल रही थीं और फेरे की तैयारी हो रही थी। तभी अचानक कुछ युवक आपस में लड़ते-झगड़ते मंडप में घुस आए। परिजनों ने जब उन्हें बाहर जाने के लिए कहा, तो आरोपियों का गुस्सा भड़क गया। गाली-गलौज के बाद उन्होंने डंडों और मुक्कों से हमला शुरू कर दिया।

कुछ ही पलों में पूरा समारोह ‘जश्न’ से ‘जंग’ में बदल गया। महिलाएं और बुजुर्ग जान बचाकर इधर-उधर भागने लगे। हमलावरों ने किसी को नहीं बख्शा , जो सामने आया, उस पर वार किया गया। इस हमले में जगराम बंजारा (50), लक्ष्मण बंजारा (70), गंगाबाई, जगदीश, कलाबाई और पुरकिया उर्फ प्रेम गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी को अस्पताल ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई।

मौके पर मौजूद लोगों ने किसी तरह बीच-बचाव कर हालात काबू में किए, लेकिन तब तक आरोपी शादी की खुशियों को दहशत में बदल चुके थे। जाते-जाते आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए, जिससे इलाके में डर का माहौल बना हुआ है।

मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस हरकत में आई। थाना प्रभारी देवेन्द्र मरकाम के अनुसार, साहिल कोटिया, मोनू मिथोरिया, अमन कोटिया सहित उनके साथियों के खिलाफ मारपीट, तोड़फोड़ और धमकी की धाराओं में केस दर्ज किया गया है। कुछ आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी गई है, जबकि बाकी की तलाश जारी है।

Hemant Nagle
By Hemant Nagle

हेमंत नागले | पिछले बीस वर्षों से अधिक समय से सक्रिय पत्रकारिता में हैं। वर्ष 2004 में मास्टर ऑफ जर्...Read More

Latest Posts