घर में चाइनीज बांस लगाने से आता है सौभाग्य, कम होती है नकारात्मकता

Follow on Google News
उज्जैन। चाइनीज फेंगशुई में बांस के पौधे को शुभ माना गया है। इस पौधे को लगाने से घर में सकारत्मकता बढ़ती है। यह पौधा लंबी उम्र और सौभाग्य का प्रतीक माना गया है। बांस का पौधा घर के वातावरण को भी शुद्ध करता है, इसे घर या फिर दफ्तर में लगाकर जीवन में तरक्की पाई जा सकती है। क्या बदलाव ला सकता है बांस का पौधा
  • ये पौधे जहां भी लगाए जाते हैं नकारात्मक ऊर्जा को कम करते हैं।
  • घर के सदस्यों का स्वास्थ्य अच्छा रखने के साथ-साथ लड़ाई झगड़े कम करते हैं।
  • ऑफिस में इन्हें लगाने से तरक्की मिलती है।
  • परिवार में प्रेम भाव बढ़ाने के लिए जहां सभी लोग एक साथ बैठते हैं वहां या फिर पूर्व दिशा में बांस लगाने चाहिए।
  • घर में आर्थिक संपन्नता के लिए बांस के पौधे को पूर्व या दक्षिण-पूर्व दिशा में रखना चाहिए।
  • घन की कमी दूर करने के लिए 6 बांस के पौधे (6 डंठल) लगाने चाहिए।
  • पति-पत्नी के संबंध मजबूत करने के लिए दो बांस के पौधे लाल रिबन में लपेट कर पूर्व, पूर्वोत्तर या उत्तर दिशा में रखने चाहिए।
  • बच्चे अच्छी तरह से पढ़ाई करें इसके लिए चार बांस के पौधे को स्टडी रूम में लगाने चाहिए।
Piyush Singh Rajput
By Piyush Singh Rajput
नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts