Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

Gold-Silver Price Today:सोना ₹515 फिसलकर ₹1.50 लाख के करीब, चांदी में ₹1,491 की गिरावट; रिकॉर्ड हाई से अब भी ₹26 हजार नीचे गोल्ड

सोने के दाम ₹515 फिसलकर ₹1.50 लाख के करीब आ गए हैं जबकि चांदी में भी ₹1491 की बड़ी गिरावट दर्ज की गई। गोल्ड रिकॉर्ड हाई से अब भी ₹26 हजार नीचे कारोबार कर रहा है।
Follow on Google News
सोना ₹515 फिसलकर ₹1.50 लाख के करीब, चांदी में ₹1,491 की गिरावट; रिकॉर्ड हाई से अब भी ₹26 हजार नीचे गोल्ड
AI Generated Image

सोना और चांदी की कीमतों में मंगलवार को हल्की नरमी देखने को मिली। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के ताजा आंकड़ों के मुताबिक 10 ग्राम 24 कैरेट सोना 515 रुपए सस्ता होकर करीब 1.50 लाख रुपए के स्तर पर आ गया। वहीं एक किलो चांदी की कीमत 1,491 रुपए घटकर 2.47 लाख रुपए प्रति किलो रह गई। इससे पहले चांदी 2.49 लाख रुपए प्रति किलो के स्तर पर कारोबार कर रही थी।

रिकॉर्ड हाई से अभी भी काफी नीचे सोना

हालांकि आज कीमतों में गिरावट दर्ज की गई है, लेकिन साल 2026 में अब तक सोने और चांदी दोनों ने निवेशकों को शानदार रिटर्न दिया है। 31 दिसंबर 2025 को 10 ग्राम सोने की कीमत करीब 1.33 लाख रुपए थी, जो अब बढ़कर 1.50 लाख रुपए के आसपास पहुंच चुकी है। यानी इस साल अब तक सोना करीब 17 हजार रुपए महंगा हो चुका है। इसके बावजूद सोना अपने ऑल टाइम हाई 1.76 लाख रुपए प्रति 10 ग्राम के रिकॉर्ड स्तर से अभी भी लगभग 26 हजार रुपए नीचे कारोबार कर रहा है।

चांदी ने भी इस साल दिया मजबूत रिटर्न

चांदी की कीमतों में भी सालभर के दौरान बड़ा उछाल देखने को मिला है। वर्ष 2025 के आखिरी कारोबारी दिन चांदी 2.30 लाख रुपए प्रति किलो के स्तर पर थी, जो अब बढ़कर 2.47 लाख रुपए प्रति किलो के करीब पहुंच चुकी है। यानी इस साल चांदी में भी करीब 17 हजार रुपए प्रति किलो की तेजी दर्ज की गई है।

ये भी पढ़ें: फीफा वर्ल्ड कप 2026 में लियोनेल मेसी की पहली हैट्रिक : अल्जीरिया पर अकेले पड़े भारी, रचा इतिहास

वेल्स फार्गो ने बढ़ाया गोल्ड टारगेट

अमेरिकी बैंकिंग और फाइनेंशियल सर्विसेज कंपनी वेल्स फार्गो ने सोने को लेकर बड़ा अनुमान जताया है। संस्था ने गोल्ड का दीर्घकालिक लक्ष्य बढ़ाकर 6,100 से 6,300 डॉलर प्रति औंस कर दिया है। भारतीय बाजार के हिसाब से देखें तो यह कीमत करीब 1.93 लाख रुपए प्रति 10 ग्राम तक पहुंच सकती है। विशेषज्ञों का मानना है कि ग्लोबल आर्थिक अनिश्चितता केंद्रीय बैंकों की खरीदारी और सुरक्षित निवेश की बढ़ती मांग आने वाले समय में सोने को और मजबूती दे सकती है।

ये भी पढ़ें: Share Market Today: सेंसेक्स में 347 अंक की तेजी, निफ्टी 96 अंक चढ़कर 24085 पर बंद; बैंकिंग और मेटल सेक्टर में खरीदारी

चांदी में भी लंबी अवधि का दम

बाजार जानकारों के अनुसार, चांदी की औद्योगिक मांग लगातार बढ़ रही है, जबकि वैश्विक सप्लाई पर दबाव बना हुआ है। इलेक्ट्रिक वाहन, सोलर एनर्जी और इलेक्ट्रॉनिक्स सेक्टर में बढ़ती खपत के कारण चांदी की मांग मजबूत बनी हुई है। ऐसे में लंबी अवधि के निवेशकों के लिए चांदी भी आकर्षक विकल्प बन सकती है।

Sumit  Shrivastava
By Sumit Shrivastava

सुमित श्रीवास्तव एक अनुभवी मीडिया प्रोफेशनल, बिजनेस पत्रकार और शोधकर्ता हैं। मास कम्युनिकेशन में M.P...Read More

Latest Posts