PlayBreaking News

Gold-Silver Price Today:सोना ₹832 सस्ता, चांदी ₹2,046 गिरकर ₹2.32 लाख पर पहुंची, इस साल ₹12 हजार बढ़ी गोल्ड की कीमत

6 जुलाई को सोना ₹832 और चांदी ₹2,046 सस्ती हुई। IBJA के अनुसार 24 कैरेट सोने की कीमत ₹1.46 लाख प्रति 10 ग्राम और चांदी ₹2.32 लाख प्रति किलो पर पहुंची है।
Follow on Google News
सोना ₹832 सस्ता, चांदी ₹2,046 गिरकर ₹2.32 लाख पर पहुंची, इस साल ₹12 हजार बढ़ी गोल्ड की कीमत
AI Generated Image

6 जुलाई को सोना और चांदी की कीमतों में गिरावट दर्ज की गई। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के आंकड़ों के मुताबिक 24 कैरेट सोने की कीमत में 10 ग्राम पर ₹832 की कमी आई है। वहीं चांदी भी ₹2,046 प्रति किलोग्राम सस्ती हुई है। हालांकि इस गिरावट के बावजूद दोनों की कीमतें साल की शुरुआत के मुकाबले अब भी ऊंचे स्तर पर बनी हुई हैं। IBJA के अनुसार 24 कैरेट सोना ₹832 की गिरावट के बाद ₹1.46 लाख प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा है। वहीं चांदी ₹2,046 सस्ती होकर ₹2.32 लाख प्रति किलोग्राम पर आ गई है।

2026 में अब भी मजबूत बढ़त

इस साल सोने और चांदी की कीमतों में लगातार उतार-चढ़ाव देखने को मिला है। इसके बावजूद 2026 की शुरुआत की तुलना में दोनों की कीमतें अभी भी बढ़त पर हैं। 31 दिसंबर 2025 को 24 कैरेट सोना करीब ₹1.33 लाख प्रति 10 ग्राम के स्तर पर था, जो अब बढ़कर ₹1.46 लाख प्रति 10 ग्राम के आसपास पहुंच चुका है। यानी इस साल अब तक सोने की कीमत में करीब ₹12 हजार की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। वहीं चांदी 31 दिसंबर 2025 को करीब ₹2.30 लाख प्रति किलोग्राम थी, जो अब ₹2.32 लाख प्रति किलोग्राम के स्तर पर कारोबार कर रही है। इस दौरान चांदी की कीमत में भी ₹1 हजार से अधिक की बढ़त दर्ज की गई है।

ये भी पढ़ें: Share Market Today: निफ्टी 160 अंक चढ़कर 24430 पर बंद, सेंसेक्स में 521 अंक की तेजी; ऑटो और मेटल सेक्टर में तेजी

इस साल रिकॉर्ड ऊंचाई पहुंचे थे भाव

2026 के दौरान Gold-Silver दोनों ने नए रिकॉर्ड भी बनाए। 29 जनवरी को 24 कैरेट सोना ₹1.76 लाख प्रति 10 ग्राम के ऑलटाइम हाई पर पहुंच गया था। वहीं चांदी ने भी ₹3.86 लाख प्रति किलोग्राम का रिकॉर्ड स्तर छुआ था।

ये भी पढ़ें: TRAI का बड़ा कदम: Truecaller समेत 3 कॉल मैनेजमेंट ऐप्स जांच के घेरे में, स्पैम टैगिंग पर उठे सवाल

बाजार में जारी है उतार-चढ़ाव

ग्लोबल बाजार के रुख, डॉलर की चाल और निवेशकों की मांग के चलते सोना-चांदी की कीमतों में लगातार उतार-चढ़ाव बना हुआ है। ऐसे में निवेशकों और खरीदारों की नजर आगे आने वाले दिनों में कीमतों की दिशा पर बनी रहेगी।

Sumit Shrivastava
By Sumit Shrivastava

सुमित श्रीवास्तव एक अनुभवी मीडिया प्रोफेशनल, बिजनेस पत्रकार और शोधकर्ता हैं। मास कम्युनिकेशन में M.P...Read More

नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts