Gold Silver Update:सोना ₹3,084 चढ़कर ₹1.42 लाख के पार पहुंचा, चांदी में ₹8,000 की तेजी; निवेशकों की बढ़ी दिलचस्पी

MCX पर अप्रैल डिलीवरी वाला सोना करीब ₹3,084 की तेजी के साथ ₹1,42,577 प्रति 10 ग्राम के स्तर पर पहुंच गया।
सोना ₹3,084 चढ़कर ₹1.42 लाख के पार पहुंचा, चांदी में ₹8,000 की तेजी; निवेशकों की बढ़ी दिलचस्पी
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    आज सोना और चांदी दोनों में जोरदार तेजी देखने को मिली। कमजोर डॉलर और मिडिल ईस्ट में तनाव कम होने के संकेतों के बीच इन कीमती एसेट  में जबरदस्त खरीदारी हुई।

    सोना ₹3,000 से ज्यादा उछला, ₹1.42 लाख के पार पहुंचा

    MCX पर अप्रैल डिलीवरी वाला सोना करीब ₹3,084 की तेजी के साथ ₹1,42,577 प्रति 10 ग्राम के स्तर पर पहुंच गया। सुबह बाजार खुलने से अब तक सोने में ₹3,300 से ज्यादा की बढ़त दर्ज की गई जिससे निवेशकों का भरोसा मजबूत

    चांदी में भी बड़ी तेजी, ₹8,000 तक उछाल

    चांदी की कीमतों में भी आज जोरदार तेजी देखी गई। मई डिलीवरी वाली चांदी ₹7,477 की बढ़त के साथ ₹2,27,351 प्रति किलो पर कारोबार कर रही है। दिनभर के कारोबार में चांदी में ₹8,000 से ज्यादा की उछाल दर्ज की गई, जो हाल के दिनों की बड़ी तेजी मानी जा रही है।

    ये भी पढ़ें: पेट्रोल-डीजल पर सरकार की बड़ी राहत! एक्साइज ड्यूटी में 10 रुपए की कटौती, क्या कीमतों पर पड़ेगा असर?

    ग्लोबल मार्केट में भी तेजी का असर

    अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी सोना और चांदी दोनों में मजबूती देखने को मिली। स्पॉट गोल्ड 1.1% बढ़कर 4,428 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया, जबकि स्पॉट सिल्वर 68.80 डॉलर प्रति औंस के स्तर पर ट्रेड कर रहा है।

    तेजी के पीछे ये बड़े कारण

    • डॉलर में कमजोरी आने से सोना और चांदी विदेशी निवेशकों के लिए सस्ते हो गए हैं, जिससे मांग बढ़ी है।
    • मिडिल ईस्ट में अमेरिका और ईरान के बीच बातचीत के सकारात्मक संकेत मिलने से बाजार में भरोसा लौटा है।
    • कच्चे तेल की कीमतों में नरमी से महंगाई को लेकर चिंता कम हुई है, जिससे ब्याज दरों में कटौती की उम्मीद बढ़ी है।

    ये भी पढ़ें: LPG Crisis: सरकार ने बढ़ाया कमर्शियल गैस कोटा, 50% से बढ़कर 70% पहुंची सप्लाई; स्टील, ऑटो और टेक्सटाइल इंडस्ट्री को राहत

    Sumit  Shrivastava
    By Sumit Shrivastava

    सुमित श्रीवास्तव एक अनुभवी मीडिया प्रोफेशनल, बिजनेस पत्रकार और शोधकर्ता हैं। मास कम्युनिकेशन में M.P...Read More

    Latest Posts