Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

Sehore News : नर्मदा नदी में बैग से मिला युवती का शव, हत्या की आशंका; जांच में जुटी पुलिस

Sehore News : नर्मदा नदी में बैग से मिला युवती का शव, हत्या की आशंका; जांच में जुटी पुलिस
सीहोर। जिले के बुदनी तहसील के जोशीपुरा गांव के पास नर्मदा नदी में आज बैग से एक अज्ञात युवती का शव बरामद किया गया। युवती की उम्र 18 से 22 साल के बीच की हो सकती है, जिसकी अभी पहचान नही हो सकी है। पुलिस को संदेह है कि किसी ने युवती की हत्या कर नदी में फेंका होगा। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

काले रंग के बैग में मिला शव

पुलिस के अनुसार, बुदनी के जोशीपुरा गांव के पास नर्मदा नदी में काले रंग के बैग में बंद एक अज्ञात युवती का शव पुलिस ने बरामद किया है। पुलिस आसपास के क्षेत्र में सूचना देकर युवती की पहचान करने में जुटी है। प्रथम द्दष्ट्या पुलिस मामले को हत्या से जोड़कर देख रही है।

शव 2 से 5 दिन पुराना

इस मामले में बुधनी थाना प्रभारी चैन सिंह का कहना है कि पुलिस को सूचना मिली थी कि ग्राम जोशीपुरा के पास नर्मदा नदी में एक बैग में शव पड़ा है। इस सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव बरामद किया। इसे देखने पर ऐसा लग रहा है कि शव 2 से 5 दिन पुराना है। वहीं युवती की उम्र 18 से 22 साल के बीच की हो सकती है। पुलिस ने मर्ग कायम कर लिया है और जांच शुरू कर दी है, लेकिन युवती के संबंध में अभी पुलिस को कोई सुराग नहीं मिला है। ये भी पढ़ें- Narsinghpur News : तेंदूखेड़ा में करंट लगने से आदिवासी मजदूर की मौत, खेत में डाल रहा था खाद
Mithilesh Yadav
By Mithilesh Yadav

वर्तमान में पीपुल्स समाचार के डिजिटल विंग यानी 'पीपुल्स अपडेट' में बतौर सीनियर सब-एडिटर कार्यरत हूं।...Read More

Latest Posts