PlayBreaking News

इंदौर में गर्लफ्रेंड ने शादी के 8 महीने बाद सुसाइड किया, लड़के ने पुरानी प्रेमिका से बढ़ा ली थीं नजदीकियां

दोनों के बीच पुरानी प्रेमिका को लेकर विवाद होता था, लड़का नहीं माना तो लड़की ने जहर खा लिया
Follow on Google News
इंदौर। शहर के परदेशीपुरा में एक नवविवाहिता ने सोमवार रात जहर खाकर जान दे दी। लड़की ने 8 महीने पहले ही लव मैरिज की थी। वो अपने पति की बेवफाई से दुखी थी। उसका पुरानी प्रेमिका से फिर संपर्क बढ़ गया था। लड़की ने विरोध किया, लेकिन पति नहीं माना। दोनों के बीच अक्सर इसी बात को लेकर विवाद होता था। मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। दोनों के मोबाइल जब्त कर लिए हैं। लड़की के पिता ने प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। पुलिस मामले में जांच कर रही है। टीआई अशोक पाटीदार के मुताबिक, सर्वहारा नगर में रहने वाली कोमल (18 साल) का पति शिवम गायकवाड़ सोमवार रात एमवाय अस्पताल लेकर पहुंचा था। मंगलवार को उसकी मौत हो गई। कोमल साड़ी की दुकान पर काम करती थी। पास में एक कैफे में शिवम काम करता है। यहीं दोनों की एक-दूसरे से पहचान हुई और दोनों के बीच प्यार हो गया और 8 महीने पहले दोनों की शादी हो गई।

पुरानी प्रेमिका संपर्क में आई और दंपती में बढ़ने लगे थे विवाद

हालांकि कोमल से प्यार करने से पहले शिवम की एक और गर्लफ्रेंड थी। लेकिन कोमल के जिंदगी में आने से उसने पुरानी प्रेमिका से संबंध खत्म कर लिए थे। दोनों का शादीशुदा जीवन ठीक-ठाक चल रहा था। इसी बीच, शिवम अपनी पुरानी प्रेमिका के फिर से संपर्क में आ गया। धीरे-धीरे यह बात कोमल को भी पता चल गई। इसका उसने कई बार विरोध किया। दोनों के बीच विवाद होने लगा।

पिता बोले- बेटी के साथ मारपीट करता था शिवम

कोमल के पिता हेमराज ने बताया कि शिवम उर्फ बिट्टू शादी के बाद काम पर नहीं जाता था। वह बेटी से मारपीट करता था। जब कोमल काम पर जाने लगी तो उसके रुपए भी छीन लेता था। थोड़े दिन पहले उसने कोमल के साथ मारपीट की थी। वह बेटी पर निगरानी भी करता था, उसका मोबाइल चेक करता था, जिससे वह परेशान थी। पुलिस का कहना है कि मोबाइल जब्त कर उसकी डिटेल निकाली जा रही है। आशंका है कि मोबाइल से कोई अहम राज मिल सकते हैं, जिससे मौत के कारणों का खुलासा हो सकेगा। कोमल के परिवार में उसका एक भाई और एक बहन है।
Piyush Singh Rajput
By Piyush Singh Rajput
नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts