PlayBreaking News

बर्थडे वाले दिन एक्स गर्लफ्रेंड को दूसरे के साथ देखा तो मारपीट करने लगा युवक, झल्लाई लड़की ने भी जड़े तमाचे

तुकोगंज इलाके में जंजीरवाला चौराहे की घटना, पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया
Follow on Google News
इंदौर। शहर में एक लड़के को बीच चौराहे पर बर्थडे वाले दिन एक लड़की ने थप्पड़ मारे। लड़की किसी दूसरे युवक के साथ घूमने निकली थी। एक्स बॉयफ्रेंड ने देखा तो भड़क गया और विवाद करने लगा। लड़के का कहना था कि आज मेरा बर्थडे था, तुम किसी दूसरे के साथ बाहर कैसे घूमने निकली। इसके बाद मारपीट करने लगा। बात ज्यादा बढ़ी तो लड़की ने भी युवक को थप्पड़ जड़ दिए। मौके पर भीड़ जुट गई। आधा घंटे तक हंगामा होता रहा। https://twitter.com/psamachar1/status/1437704883876995074?s=20 मामला तुकोगंज थाना क्षेत्र के जंजीरवाला चौराहे का है। थाना प्रभारी कमलेश शर्मा ने बताया कि सोमवार शाम सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और लड़की की शिकायत के बाद आरोपी पीयूष चौकसे को गिरफ्तार कर लिया। दोनों एक-दूसरे के पुराने दोस्त थे। किसी बात को लेकर दोनों में विवाद चल रहा था।

आरोपी लड़के ने लड़की और उसके दोस्त को धमकी दी

लड़की का कहना था कि वह अपने दोस्त के साथ खजराना गणेश मंदिर दर्शन के लिए गई थी। वहां से लौटते वक्त रास्ते में उसका पुराना दोस्त पीयूष चौकसे मिल गया। उसने मेरे साथ मारपीट की। उसका कहना था कि आज मेरा बर्थडे है। तुम किसी दूसरे के साथ बाहर क्यों गई? इसके बाद उसने मुझे थप्पड़ मारे। फिर मैंने भी पीयूष को थप्पड़ मारे। आरोपी ने लड़की और उसके दोस्त को जान से मारने की धमकी भी दी।
Piyush Singh Rajput
By Piyush Singh Rajput
नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts