Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

झारखंड में गैस टैंकर पलटा, 3 लोगों की मौत; एक व्यक्ति की हालत गंभीर

झारखंड के हजारीबाग में शनिवार रात राष्ट्रीय राजमार्ग टू फोर-सिक्स लेन पर दनुआ घाटी में हादसा हो गया। बता दें कि रात करीब 10.30 बजे चौपारण की तरफ से जा रहा गैस टैंकर बेकाबू होकर पलट गया। हादसे के बाद टैंकर में भीषण आग लग गई। इसमें सवार 3 लोगों की जलने से मौत हो गई। वहीं एक व्यक्ति की हालत गंभीर बताई जा रही है। जिसको बिहार के बाराचट्टी के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। [caption id="attachment_14100" align="aligncenter" width="600"] हादसे में वाहन दुर्घटनाग्रसत।[/caption]

10 किलोमीटर का इलाक सील

घटना की सूचना मिलते ही जिला प्रशासन की टीम दमकल के साथ मौके पर पहुंच गई। बताया जा रहा है कि कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। वहीं प्रशासन ने हादसे के बाद 10 किलोमीटर तक इलाके को सील कर दिया है।

कई वाहनों में भी लगी आग

जानकारी के मुताबिक, टैंकर पलटते ही विस्फोट हुआ और आग लग गई। जिससे वहां से गुजर रहे अन्य वाहनों में भी आग लग गई। माना जा रहा है कि ट्राले, डंपर, ट्रक समेत 7 गाड़ियां जली हैं। वहीं करीब 2 किलोमीटर के इलाके के पेड़-पौधे तक जल गए हैं। [caption id="attachment_14103" align="aligncenter" width="512"] घटनास्थल पर बिखरा सामान जलकर खाक।[/caption]

मामले की जांच में जुटी पुलिस

चौपारण पुलिस घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची और मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी। बता दें कि इस हादसे में तीन लोगों की मौत हुई है। जिसमें एक शव टैंकर ड्राइवर का है। बाकी 2 शवों की अब तक पहचान नहीं हो सकी है। राष्ट्रीय की अन्य खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
Shivani Gupta
By Shivani Gupta

शिवानी गुप्ता | MCU, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में ग्रेजुएशन | 9 वर्षों की टीवी और डिजिटल तक की य...Read More

Latest Posts