कचरा वाहन के ड्राइवरों की हड़ताल, राजधानी से नहीं उठा सैकड़ों टन कचरा, प्लांट पर नारेबाजी
कोलार स्थित जोन 18 के कार्यालय पर आज सुबह निगम के कर्मचारियों ने जमकर नारेबाजी की साथ ही सफाई से जुड़े सारे वाहन खड़े रहे।
भोपाल। राजधानी में आज अपनी मांगों को लेकर कचरा वाहन चालकों ने शहर से कचरा नहीं उठाया। इस वजह से शहर में ज्यादातर स्थानों से कचरा नहीं उठाया गया। सबसे अधिक डोर टू डोर कचरा कलेक्शन प्रभावित हुआ। लोगों के घरों से एकत्र किया जाने वाला कचरा, वाहनों के नहीं चलने के कारण एकत्र नहीं हुआ इस कारण सैंकड़ों टन कचरा नहीं उठ पाया। मध्यप्रदेश शासकीय वाहन चालक यांत्रिक कर्मचारी संघ द्वारा 3 सूत्रीय मांगोें को लेकर ज्ञापन सौंपा गया था।
ड्रायवर यूनियन से जुड़े चालकों ने अपनी मांगों को लेकर निगम के सभी कचरा प्लांट पर नारेबाजी कर प्रदर्शन किया। कोलार स्थित जोन 18 के कार्यालय पर आज सुबह निगम के कर्मचारियों ने जमकर नारेबाजी की साथ ही सफाई से जुड़े सारे वाहन खड़े रहे। यही हाल शहर के अन्य क्षेत्रों में भी रहा। ओल्ड सिटी में सफाई कर्मियों पर एएचओ ने काम पर जाने के लिए दबाव बनाया।
उधर नगर निगम के अधिकारियों का कहना हैं कि एक गुट ने कल हड़ताल स्थागित कर दी थी। हड़ताल के कारण कहीं-कहीं सफाई व्यवस्था ठप रही। दूसरा गुट की मांगों के संबंध में शासन को पत्र लिखकर अवगत कराया गया है।












