गरबा सीखने जा रही युवती पर तेजाब डालने की धमकी - शादी कर वरना तेरे घरवालो को भेड़ बकरी की तरह काट दूंगा

Follow on Google News
गरबा सीखने जा रही  युवती पर तेजाब डालने की धमकी - शादी कर वरना तेरे घरवालो को भेड़ बकरी की तरह काट दूंगा
फाइल
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।
    इंदौर -- गरबा सीखने के लिए जा रही हैं एक हिन्दू युवती को मुस्लिम युवक ने अपनी गाड़ी पर बैठाल कर साथ ले जाने का प्रयास किया जब युवती नहीं मानी तो उसे शादी नहीं करने पर तेजाब डालने की धमकी भी दी। युवती ने शिकायत अपने परिवार से कर आरोपी के खिलाफ थाने में  लव जिहाद और छेड़छाड़ की धाराओं में केस दर्ज किया है। 
     
    युवती के अनुसार कई समय से मुकीम खान नामक युवक युवती का पीछा कर उसे लगातार परेशान कर रहा था। कई बार युवती को रास्ते में रोक उससे बात करने का प्रयास करता था। लेकिन युवती ने किसी प्रकार से उससे बात करने से इनकार करती रही। आरोपी अपनी पहचान छुपा कर उस युवती से शादी करना चाहता था। आरोपी ने युवती को तेजाब की धमकी भी दे रहा था। आरोपी युवती को तेजाब डालने की धमकी दे रहा था। उसने युवती से कहा कि इस्लाम कबूल और शादी कर वरना तेरे घरवालो को भेड़ बकरी की तरह काट दूंगा।
     
    टीआइ आरडी कानवा के अनुसार आरोपी  मुकीम खान से युवती की इसी वर्ष अप्रैल में परीक्षा के दौरान बातचीत हुई थी। मुकीम युवती को परेशान करने लगा और शादी की करने पर अड़ गया। उसने युवती को धमकाया और कहा कि मुझसे शादी नहीं की तो तेरे घरवालों को भेड़ बकरी की तरह काट दूंगा। सोमवार को युवती कनकेश्वरी मैदान में गरबा सीखने जा रही थी। सुभाष नगर चौक में मुकीम स्कूटर लेकर आया और युवती का हाथ पकड़ लिया। उसने युवती से कहा कि मेरे स्कूटर पर बैठ जा। युवती से शोर करने पर आरोपी  ने कहा तुम्हें इस्लाम कबूल कर मुझसे शादी करना पड़ेगी। वरना तेजाब डाल दूंगा।युवती ने हिंदू संगठन के कार्यकर्ताओं की मदद ली और थाने जाकर केस दर्ज करवाया। पुलिस ने मुकीम के खिलाफ धमकी, लव जिहाद और छेड़छाड़ की धाराओं में केस दर्ज किया है।
    Hemant Nagle
    By Hemant Nagle

    हेमंत नागले | पिछले बीस वर्षों से अधिक समय से सक्रिय पत्रकारिता में हैं। वर्ष 2004 में मास्टर ऑफ जर्...Read More

    नई दिल्ली
    --°
    बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
    Source:AccuWeather
    icon

    Latest Posts