जबलपुरमध्य प्रदेश

आजादी का अमृत महोत्सव : गांधी जयंती पर जबलपुर में हेरिटेज वॉक, साइकिल रैली व स्वच्छता अभियान

जबलपुर. शनिवार को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती के उपलक्ष्य में शहर में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन हुआ। आजादी का अमृत महोत्सव के अंतर्गत हेरिटेज वॉक एवम साइकिल रैली का आयोजन किया गया। गांधी भवन से शुरू हुई हेरिटेज वॉक में शहर के विभिन्न विद्यालयों एवम विश्विद्यालयों से पांच सौ से अधिक विद्यार्थियों और उनके अभिभावकों ने हिस्सा लिया।

ऐतिहासिक धरोहरों से होते हुई निकली रैली

हेरिटेज वॉक हितकारिणी लॉ कॉलेज, अंजुमन इस्लामिया कॉलेज, मालवीय चौक, तीनपत्ति, रानीदुर्गवती संग्रहालय होते हुए कल्चरल स्ट्रीट भवरताल पर संपन्न हुई। वहीं दूसरी ओर साइकिल रैली गांधी लाइब्रेरी से होते हुए रानीदुर्गवती विश्विद्यालय हुए कल्चरल स्ट्रीट पर समाप्त हुई। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक विनय सक्सेना और पूर्व मंत्री शरद जैन ने हरी झंडी दिखाकर हेरिटेज वॉक और साइकिल रैली की शुरुआत की। इस दौरान सीईओ निधि सिंह राजपूत, भाजपा जिला अध्यक्ष जीएस ठाकुर, कमलेश अग्रवाल, पंकज दुबे, जय सचदेवा आदि उपस्थित रहे।

भाजयुमो ने चलाया स्वच्छता अभियान

सेवा और समर्पण अभियान के अंतर्गत राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और लालबहादुर शास्त्री की जयंती के अवसर पर भाजयुमो स्वामी विवेकानंद मंडल द्वारा मदन महल स्थित छत्रपति शिवाजी महाराज की प्रतिमा के आसपास स्वच्छता अभियान चलाकर माल्यार्पण किया गया। अभियान का नेतृत्व करते हुए भाजयुमो नगर अध्यक्ष रंजीत पटेल ने बताया कि प्रदेश अध्यक्ष वैभव पवार के आव्हान पर इस अभियान की शुरुआत की गई। इस दौरान अभियान प्रभारी चंद्रशेखर पटेल, मंडल कार्यक्रम प्रभारी अनिकेत चौरसिया, पूर्व महापौर सदानंद गोडबोले, अमर पटेल, उज्ज्वल पचौरी, चंद्रशेखर पटेल, शिवेंद्र सिंह, कमल सिंह, अनिकेत चौरसिया, सारिका अग्रवाल, वैष्णवी रजक, अनमोल पटेल, राहुल पटेल, शुभम विश्वकर्मा, अक्षय ताम्रकार, आदेश पटेल, सूरज सोंधिया आदि कार्यकर्ता उपस्थित थे।

संबंधित खबरें...

Back to top button