Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

चार कच्चे खाने जो देते हैं अच्छे स्वास्थ्य की गारंटी

हमारी आदत पका खाने की इस तरह पड़ चुकी है कि जिन खानों को कच्चा खाना चाहिए हम लोग उन्हें भी पका कर खाते हैं। विशेषज्ञ मानते हैं कि कच्चा खाने पर बहुत सारे पदार्थ ज्यादा पोषक होते हैं। पकाने पर उनके पोषक तत्व और एंजाइम नष्ट हो जाते हैं। कच्चे वेजिटेरियन खाने में फल और सब्जियां, नट स्प्रउट्स होते हैं। कच्चा खाना डायबिटीज और दिल के रोगों के जोखिम को कम करता है। कच्चा खाना वजन घटाने में भी मदद करते है। विशेषज्ञ कहते हैं कि अगर खाने को 40-48 डिग्री सेंटीग्रेड से ज्यादा गर्म नहीं किया गया हो तो उसे कच्चा ही माना जाता है। कच्चे खाने को भिगोकर, जूस निकालकर, अंकुरित करके खाया जा सकता है। जानें पांच ऐसे कच्चे खाने के बारे में जो सेहत के लिए होते हैं बहुत अच्छे…. ब्रोकोली यह कैल्शियम, विटामिन सी, पोटेशियम और प्रोटीन का सोर्स होती है। इसमें कैंसर से बचाने वाले सल्फोराफेन भी होते हैं। यह ब्लड प्रेशर कम करने और दिल की सेहत के लिए अच्छी होती है। एंटी-एजिंग और इम्यून सिस्टम में मदद करने वाले एंटीऑक्सिडेंट देती है। टमाटर टमाटर कई तरह से खाया जाता है लेकिन कच्चे टमाटर में पोषक तत्व और यौगिक फायदेमंद होते हैं। इसमें लाइकोपीन और एंटीऑक्सीडेंट अच्छी मात्रा में होते हैं। टमाटर वजन घटाने और कोलेस्ट्रॉल कम करने में भी मददगार होता है। टमाटर सनबर्न को कम करता है और इम्यून सिस्टम के लिए भी अच्छा होता है। प्याज (Onion) प्याज को कच्चा खाना स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद होता है। इसमें वो पोषक तत्व और एंटीऑक्सीडेंट होते जो लिवर के लिए बहुत अच्छे होते हैं। प्याज की गंध के लिए जिम्मेदार कैमिकल एलिसिन हृदय रोगों को कम करता है। प्याज बीपी को नियंत्रित करने के साथ-साथ प्लेटलेट्स को इकट्ठा होने से रोकता है। प्याज सूजन रोकता है, इतना ही नहीं प्याज हड्डियों का घनत्व भी बढ़ाता है। प्याज जीवाणुरोधी भी खत्म करता है। चुकंदर (Beetroots) चुकंदर में विटामिन, आयरन, पोटेशियम, प्रोटीन और कैल्शियम भरपूर होते हैं। इसमें उच्च स्तर के फाइबर और फोलेट भी पाए जाते हैं। इन्हें पका कर खाने के अलग-अलग तरीके हैं लेकिन कच्चा खाने पर इनके पोषक तत्वों का सबसे ज्यादा फायदा मिलता है।
Piyush Singh Rajput
By Piyush Singh Rajput

Latest Posts