Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

फॉर्च्यूनर कार ने एसीपी की गाड़ी को मारी टक्कर, भागने की कोशिश में 4 गाड़ियों को उड़ाया; आरोपी गिरफ्तार

भोपाल। शहर में बुधवार रात एक बड़ा हादसा हुआ है। एक फॉर्च्यूनर कार ने एसीपी हनुमानगंज की गाड़ी को देर रात टक्कर मार दी। वहीं फॉर्च्यूनर कार के एसीपी की गाड़ी को टक्कर मारने के बाद तीन थानों की पुलिस पीछे पड़ गई थी।

लड़की समेत चार से ज्यादा लोग घायल

दरअसल, एसीपी हनुमानगंज की गाड़ी को टक्कर मारने के बाद तीन थानों की पुलिस फॉर्च्यूनर कार के पीछे पड़ गए। जहां पुलिस से बचने के चक्कर में आरोपी ने एक के बाद एक चार गाड़ियों को टक्कर मारते हुए भागने की कोशिश की। इसमें एक लड़की समेत चार से ज्यादा लोग घायल हो गए।

जहांगीराबाद और ऐशबाग थाने में एफआईआर

आरोपी के खिलाफ जहांगीराबाद और ऐशबाग थाने में 3 अलग-अलग लोगों ने एफआईआर दर्ज कराई हैं। गाड़ी महाराष्ट्र में रहने वाली एक महिला के नाम पर बताई जा रही है। अरोपी की पहचान ऐशबाग निवासी अयाज खान (32) के रूप में हुई।

आरोपी ने 4 से ज्यादा गाड़ियों को मारी टक्कर

पुलिस द्वारा वायरलेस पर मैसेज करने के बाद हनुमानगंज पुलिस के साथ जहांगीराबाद और ऐशबाग पुलिस गाड़ी की तलाश में जुट गई। आरोपी ने जिंसी, पुल बोगदा और ऐशबाग में 4 से ज्यादा गाड़ियों को टक्कर मारी। ऐशबाग में एक्सीडेंट करने के बाद आरोपी ड्राइवर को लोगों ने पकड़कर जमकर पीटा। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया। ये भी पढ़ें: ग्रुप कैप्टन वरुण सिंह की पार्थिव देह आज लाई जाएगी भोपाल, कल पूरे सम्मान के साथ होगा अंतिम संस्कार
Mithilesh Yadav
By Mithilesh Yadav

वर्तमान में पीपुल्स समाचार के डिजिटल विंग यानी 'पीपुल्स अपडेट' में बतौर सीनियर सब-एडिटर कार्यरत हूं।...Read More

Latest Posts